मई,3,2024
spot_img

दरभंगा में कोहरे की पहली चादर ने थामी रफ्तार, हादसों के बीच सिहर रहा NH57 से गलियां तक

spot_img
spot_img
spot_img
दरभंगा, देशज टाइम्स न्यूज। ठंड का मौसम आते ही शीत हवाओं के साथ कोहरा भी पड़ना शुरू हो जाता है। इसी के चलते दिसंबर माह के पहले सप्ताह में मौसम ने अपना रुक बदला है। (First sheet of fog slows down the speed of vehicles) साफ दिखने वाली सड़कों पर अब कोहरे के पहरा सा दिख रहा है जिसके चलते वाहनों की गति धीमी हो गई है।
जिस तरह भारत देश में हर धर्म और जाति के लोग मिलजुल कर रहते हैं और अपनी अपनी आस्था के अनुसार अपने त्यौहार मनाते हैं। उसी तरह इस देश में कई ऋतु आती हैं जिसमे मौसम अलग होता है। (First sheet of fog slows down the speed of vehicles) इस वक़्त शीत ऋतु का मौसम है जिसके चलते ठंड हो रही है। लोगों ने आग जलाकर अपनी ठंड को कम करना भी शुरू कर दिया है।
इस ऋतु में कोहरे से सड़कों पर चलना थोड़ा मुश्किल हो जाता है जिसकी शुरुआत हो चुकी है। मौसम में नमी है और कोहरे की पहली चादर ने सड़कों पर अपना कब्जा बनाना शुरू कर दिया है। कोहरे के चलते हाइवे पर फर्राटा भरने वाले वाहनों की गति धीमी हो गई।
फिर शुरू होगा दुर्घटनाओं का सिलसिला 
कोहरे के चलते रास्तों पर चलना मुश्किल तो होता ही पर इसी में दुर्घटनाओं का सिलसिला भी शुरू हो जाता है। हाइवे पर चलने वाले वाहन चालक एक्सीलेटर पर पैर रखकर ब्रेक को भूल जाते हैं अचानक सामने से कोई वाहन आने से बड़ी दुर्घटना हो जाती है और कई लोग अपनी जान गवां देते हैं।
एनएच 57 पर मंडराया खतरा, प्रशासन बेखबर
सबसे अधिक खतरा एनएच 57 पर है। वहीं, प्रखंडों को जोड़ने वाली सड़कों पर भी दुर्घटनाओं में तेजी आई है। इस पर रोक लगाने की कवायद कहीं दिख नहीं रही। प्रशासनिक स्तर पर भी अभी तक हादसों को रोकने के कोई इंतजाम नहीं हो रहे। (First sheet of fog slows down the speed of vehicles)
यह भी पढ़ें:  Rising Stars | Darbhanga Radiance Classes Outshines Kota Giants in JEE Excellence!

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें