back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 17, 2026
spot_img

दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु जा रहे यात्री के बैग से 5 लाख के जेवर की चोरी, मचा हड़कंप

spot_img
- Advertisement - Advertisement

दरभंगा, देशज टाइम्स। दरभंगा एयरपोर्ट की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही। पहले उड़ानों के रद होने का सिलसिला चल ही रहा था इस बीच एक अपराध की घटना भी दरभंगा एयरपोर्ट (Darbhanga Airport) से जुड़ गई है। जी हां, बेंगलुरु जा रहे पूर्वी चंपारण के एक यात्री दुर्गेश कुमार के बैग से पांच लाख की चोरी हो गई है। यात्री के बैग से पांच लाख के जेवर चोरी होने की सूचना से हड़कंप मचा है। इस मामले मे बेंगलुरू में दरभंगा एयरपोर्ट पर हुई करतूत की एफआईआर दर्ज की गई है। वहां से मामला दरभंगा सदर थाने पहुंचा है, जहां पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: अलीनगर में दिनदहाड़े Bank Robbery, महिला से 50 हजार की लूट, पढ़िए जब बाइक से पहुंचे अपराधी

यात्री दुर्गेश कुमार ने एफआईआर में कहा है,वह दो दिसंबर को दरभंगा से स्पाइस जेट (Spice Jet) की फ्लाइट से बेंगलुरु पहुंचे। दरभंगा एयरपोर्ट पर बोर्डिंग लेने के पहले उनके सामान की जांच की गई। इसमें जेवर की भी पुष्टि हुई।  उनके जेवर का सुरक्षित बेंगलुरु पहुंचाने की अधिकारियों ने बात कही थी।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, इसके बाद उन्होंने आश्वस्त होकर अपना बैग स्कैन कराया और उसे लेकर प्लेन में बैठ गए और बेंगलुरू पहुंच गए.इसके बाद में जब बेंगलुरु अपने घर पहुंचे तो उन्होंने बैग खोला तो जेवर गायब पाए. उन्होंने कहा कि इसके बाद उन्होंने बेंगलुरू के लोकल थाने में शिकायत की।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: इंजीनियरिंग कॉलेज के 4 छात्रों की चमकी किस्मत, एक झटके में मिले 10 लाख, पूरे मिथिला में जश्न

लोकल थाने ने उन्हें बेंगलुरु एयरपोर्ट पर मामला दर्ज कराने को कहा. इसके बाद उन्होंने बेंगलुरू एयरपोर्ट पर लिखित शिकायत दी जहां सीसीटीवी (CCTV) फुटेज देखने के बाद पाया, बेंगलुरु एयरपोर्ट पर चोरी की या बैग को टेंपर करने की कोई घटना नहीं हुई है। बेंगलुरू पुलिस ने इस मामले को दरभंगा पुलिस को रेफर कर दिया. दरभंगा एयरपोर्ट पर जब सीसीटीवी फुटेज की जांच हुई तो पाया गया कि स्कैन करने के बाद आगे की प्रक्रिया के लिए जब यात्री का सामान जाता है तो, वहां सीसीटीवी कैमरा है ही नहीं। दुर्गेश कुमार ने दरभंगा एयरपोर्ट के ग्राउंड स्टाफ पर ही उनके बैग से जेवर चोरी करने का आरोप लगाया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

O Romeo Box Office Collection: चौथे दिन औंधे मुंह गिरी शाहिद-तृप्ति की ‘ओ रोमियो’, क्या बजट वसूलना भी होगा मुश्किल?

O Romeo Box Office Collection: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की मोस्ट अवेटेड फिल्म...

स्टॉक मार्केट: आज इन शेयरों में दिख सकती है बड़ी हलचल, जानें क्या हैं प्रमुख वजहें

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में बीते हफ्ते की गिरावट के बाद सोमवार, 16...

फाल्गुन अमावस्या 2026: पितृ कृपा हेतु राशि अनुसार करें दान

Falgun Amavasya: हिंदू धर्म में फाल्गुन अमावस्या का विशेष महत्व है, यह वह पावन...

Solar Eclipse 2026: ‘रिंग ऑफ फायर’ सूर्य ग्रहण का लाइव नजारा, जानें भारत में कैसे देखें

Solar Eclipse 2026: खगोल विज्ञान के शौकीनों के लिए इस साल का पहला सूर्य...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें