back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

सारण में दिनदहाड़े शौच से लौट रहे युवा व्यवसायी की गोली मारकर हत्या

spot_img
- Advertisement - Advertisement

छपरा, देशज न्यूज।  जिले के एकमा थाना क्षेत्र के परसागढ़ बाजार के पास एकमा- सहाजीतपुर मार्ग पर एक बाइक पर सवार दो अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर एक युवा व्यवसाई की हत्या ( Murder yooth businessman chapra)  रविवार को दोपहर करीब 2:30 बजे कर दी। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई है और इसकी जांच में जुट गई है।

- Advertisement -

मृतक परसा गांव निवासी स्व परशुराम गुप्ता के पुत्र 26 वर्षीय अरुण कुमार गुप्ता है। वह परसागढ़ बाजार पर ठेले पर चाउमीन चाट बेचने का काम करता था और उसी से परिवार का भरण पोषण करता था। दोपहर के समय वह परसागढ मठ के पास शौच करने गया था और वापस लौट रहा था।

- Advertisement -

इसी दौरान अपराधियों ने गोली मार दी। गोली उसके सीने में लगी, (Murder yooth businessman chapra) जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। हत्या के कारणों तथा हत्यारों के बारे में अब तक पता नहीं चला है । मृतक के परिजन भी इस मामले में फिलहाल कुछ नहीं बता पा रहे है। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सका है और पुलिस इसकी जांच कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Ayesha Khan के साथ हुआ बड़ा फ्रॉड! फेक WhatsApp अकाउंट को लेकर मचा बवाल

Ayesha Khan News: रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना के साथ 'धुरंधर' में अपनी अदाओं...

स्कोडा कायलाक: 50,000 यूनिट्स का उत्पादन पार, बनी सुपरहिट एसयूवी

स्कोडा कायलाक: 50,000 यूनिट्स का उत्पादन पार, बनी सुपरहिट एसयूवीSkoda Kylaq: क्यों बढ़ रही...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें