back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

Chapra में वृद्ध की पीट-पीटकर Murder, भूमि विवाद की एंगिल तलाश रही पुलिस

spot_img
- Advertisement - Advertisement
छपरा, देशज न्यूज। मसरख थाना क्षेत्र के शिवरी गांव में एक वृद्ध की गला दबाकर रविवार को हत्या कर दी गई। हत्या का कारण भूमि विवाद बताया गया है।Murder chapra oldman police investigating।
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और इसकी जांच शुरू कर दी है। मृतक शिवरी गांव निवासी 70 वर्षीय बीपत राम बताए गए हैं। थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा ने बताया कि हत्या का कारण भूमि विवाद है। फिलहाल इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सका है और इस मामले में किसी की गिरफ्तारी की कोई सूचना नहीं है। वृद्ध की हत्या के कारण मृतक के परिजनों में मातम छा गया है और सभी का रो-रोकर हाल बेहाल है।
परिजनों ने बताया कि सुबह में लाठी डंडा से लैस होकर आये और पीट पीट कर हत्या कर दी गयी । परिजनों ने आरोप लगाया है कि भूमि विवाद के कारण वृद्ध की हत्या की गयी है। पङोसियो से पहले से भूमि विवाद चला आ रहा है और इसको लेकर कई बार मारपीट की घटना दोनों पक्षों के बीच हो चुकी है।Murder chapra oldman police investigating।
हत्या के बाद से नामजद आरोपित फरार हो गये हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गयी है। इस घटना के बाद से वहां तनाव की स्थिति बनी हुई है और पुलिस कैंप कर रही है। मारपीट के दौरान वृद्ध की हत्या किए जाने के कारण वहां काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही और काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। वृद्ध की हत्या के बाद परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भारतीय निर्यातकों के लिए ट्रंप के Global Tariffs: अवसर या चुनौती?

Global Tariffs: अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट के एक हालिया फैसले ने वैश्विक बाजारों में...

WhatsApp Privacy: अवांछित कॉल्स और नंबर्स को कैसे करें ब्लॉक?

WhatsApp Privacy: डिजिटल दुनिया में जहां संवाद की सुविधा बढ़ रही है, वहीं अवांछित...

Women’s Asia Cup: इंडिया ए ने रचा इतिहास, बांग्लादेश को 46 रनों से रौंदकर बनी चैंपियन

Women's Asia Cup: भारतीय महिला क्रिकेट ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है!...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें