

दरभंगा, देशज न्यूज। पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन के रास्ते चलने वाली पुणे-दरभंगा साप्ताहिक ट्रेन के परिचालन की टाइम टेबल परिवर्तित कर दिया गया है। इसकी जानकारी रेलवे जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए चलायी जा रही स्पेशल ट्रेनों के परिचालन समय में संशोधन किया है। इन ट्रेनों में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे तथा इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों से बचाव का पालन करना होगा।Train railway chapra time table change ।
गाड़ी संख्या 01033 पुणे-दरभंगा साप्ताहिक ट्रेन का प्रत्येक बुधवार को पुणे से 16.15 बजे छूटकर दौंड कार्ड लाइन से 17.20 बजे, अहमदनगर से 18.50 बजे, बेलापुर से 19.55 बजे, दूसरे दिन भुसावल से 00.20 बजे, खण्डवा से 02.25 बजे, इटारसी से 05.40 बजे, प्रयागराज जं से 16.40 बजे, छपरा से 01.00 बजे, सोनपुर से 02.14 बजे, हाजीपुर से 02.30 बजे, मुजफ्फरपुर से 03.25 बजे, समस्तीपुर से 05.38 बजे तथा लहरियासराय से 06.21 बजे छूटकर दरभंगा 06.40 बजे पहुंचेगी।Train railway chapra time table change ।
वापसी यात्रा में 01034 दरभंगा -पुणे साप्ताहिक ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को दरभंगा से 16.47 बजे प्रस्थान कर लहरियासराय से 16.56 बजे, समस्तीपुर से 18.10 बजे, मुजफ्फरपुर से 19.10 बजे, हाजीपुर से 20.10 बजे, सोनपुर से 20.22 बजे, छपरा से 22.55 बजे, दूसरे दिन बलिया से 00.10 बजे,वाराणसी सिटी से 03.05 बजे, वाराणसी से 03.40 बजे प्रयागराज जं से 07.37 बजे, इटारसी से 17.50 बजे, अहमदनगर से 04.20 बजे तथा दौंड कार्ड लाइन से 05.55 बजे छूटकर पुणे 07.20 बजे पहुंचेगी ।Train railway chapra time table change ।
- Advertisement -

