

पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन के रास्ते चलने वाली आठ ट्रेनों का रेलवे प्रशासन ने फेरा घटा दिया है।
छपरा, देशज न्यूज। यह निर्णय घने कोहरे एवं खराब मौसम की वजह से उत्पन्न परिचालनिक कठिनाइयों के कारण लिया गया है और 16 दिसम्बर से 31 जनवरी तक ट्रेनों का निरस्तीकरण एवं फेरा में कमी किया गया है।
इसकी जानकारी रेलवे जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि निरस्त ट्रेनों में टिकट की बुकिंग कराने वाले यात्रियों को पूरी राशि रिफंड की जायेगी। कुल आठ ट्रेनों के कुल 54 फेरा का परिचालन निरस्त कर दिया गया है, जिससे रेलवे को करोड़ों रुपये के राजस्व की क्षति हुई है।
– 02561 जयनगर – नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी सुपर फास्ट ट्रेन 17, 24, 31 दिसम्बर तथा 07, 14, 21 एवं 28 जनवरी दिन प्रत्येक गुरुवार को निरस्त रहेगी । – 02562 नई दिल्ली-जयनगर स्वतंत्रता सेनानी सुपर फास्ट ट्रेन 18, 25 दिसम्बर एवं 01, 08, 15, 22, 29 जनवरी दिन प्रत्येक शुक्रवार को निरस्त रहेगी।Railway train cancellations chapra ।
– 05273 रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस ट्रेन 17, 24, 31 दिसम्बर, 07, 14, 21 एवं 28 जनवरी दिन प्रत्येक वृहस्पतिवार को निरस्त रहेगी।
– 05274 आनन्द विहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस ट्रेन 18, 25 दिसम्बर, 01, 08, 15, 22, 29 जनवरी दिन प्रत्येक शुक्रवार को निरस्त रहेगी । – 02553 सहरसा-नई दिल्ली वैशाली सुपर फास्ट ट्रेन 22, 29 दिसम्बर, 05, 12, 19, 26 जनवरी दिन प्रत्येक मंगलवार को निरस्त रहेगी । – 02554 नई दिल्ली-सहरसा वैशाली सुपर फास्ट ट्रेन 23, 30 दिसम्बर, 06, 13, 20, 27 जनवरी दिन प्रत्येक बुधवार को निरस्त रहेगी । – 02557 मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस ट्रेन 16, 23, 30 दिसम्बर तथा 06, 13, 20 एवं 27 जनवरी दिन प्रत्येक बुधवार को निरस्त रहेगी। – 02558 आनन्द विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन 17, 24, 31 दिसम्बर 07, 14, 21 एवं 28 जनवरी दिन प्रत्येक गुरुवार को निरस्त रहेगी। Railway train cancellations chapra।
- Advertisement -



