back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

अपराधियों ने chapra मेंं दुस्साहस का दिया परिचय: सरे शाम व्यवसायी को मारी गोली

spot_img
- Advertisement - Advertisement

पीएमसीएच रेफर, जांच में जुटी पुलिस

 छपरा, देशज न्यूज। जिले के नगरा थाना क्षेत्र के कादीपुर स्थित पवन मैरेज हॉल के पास अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर रविवार को  गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल व्यवसायी बनियापुर थाना क्षेत्र के चेतन छपरा निवासी रघुनाथ सिंह के 44 वर्षीय पुत्र नरेंद्र कुमार सिंह है। (Firing injured hospitalized businessman chapra)
छपरा में उनका ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय है और वह मोटरसाइकिल से नगरा के रास्ते छपरा जा रहे थे। इसी दौरान दो मोटरसाइकिल पर सवार पांच अपराधियों ने घेर लिया और गोली मार दी। गोली उनके पेट में लगी। स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए नगरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया।
 घटना के कारण कादीपुर तथा नगरा बाजार से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। घटना की सूचना पाकर नगरा थानाध्यक्ष नित्यानंद राय दल बल के साथ पहुंचे (Firing injured hospitalized businessman chapra) और स्थानीय लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली। इसकी सूचना वरीय पुलिस अधिकारियों को भी दी।
वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर खैरा, मढौरा, गौरा, जलालपुर तथा बनियापुर, सहाजितपुर समेत विभिन्न थानों में वाहन जांच शुरू कर दिया गया है और पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। (Firing injured hospitalized businessman chapra) नगरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर सौरभ कुमार ने गोली निकाल दिया, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। गोली मारने के कारणों तथा अपराधियों के बारे में पता नहीं चल सका है । घायल की स्थिति काफी गंभीर बताई जा रही है। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भारतीय निर्यातकों के लिए ट्रंप के Global Tariffs: अवसर या चुनौती?

Global Tariffs: अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट के एक हालिया फैसले ने वैश्विक बाजारों में...

WhatsApp Privacy: अवांछित कॉल्स और नंबर्स को कैसे करें ब्लॉक?

WhatsApp Privacy: डिजिटल दुनिया में जहां संवाद की सुविधा बढ़ रही है, वहीं अवांछित...

Women’s Asia Cup: इंडिया ए ने रचा इतिहास, बांग्लादेश को 46 रनों से रौंदकर बनी चैंपियन

Women's Asia Cup: भारतीय महिला क्रिकेट ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है!...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें