back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 21, 2026
spot_img

बेरोजगारों को मिलेगा अब गांव में ही ठौर

spot_img
- Advertisement -

बेरोजगारों को मिलेगा अब गांव में ही ठौर

- Advertisement -

कुशेश्वरस्थान, देशज टाइम्स ब्यूरो। जीविका की ओर से रोजगार सह मार्गदर्शन मेला शनिवार को उच्च विद्यालय सतीघाट के मैदान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम को प्रमुख हीरा प्रसाद सिंह, बीडीओ संजय कुमार सिंह व जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक मुकेश तिवारी सुंधाषु ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मेले में 843 बेरोजगार युवक व युवतियों का निबंधन हुआ। इसमें विभिन्न कंपनियों की ओर से 289 युवाओं को प्रथम चरण में चयन किया। साथ ही दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना प्रशिक्षण के लिए 384 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 28 युवाओं को प्रशिक्षण के लिए चयन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ श्री सिंह ने कहा कि इस तरह के रोजगार मेला प्रखंड स्तर पर बराबर होने से बेराजगारों को रोजगार की तलाश में अन्य राज्यों में भटकना नहीं पड़ेगा। मेले के दौरान कई कंपनियों ने  अपना स्टॉल लगाया। मौके पर सीओ मनोज कुमार श्रीवास्तव, थानाध्यक्ष मनीष कुमार, प्रखंड परियोजना प्रबंधक प्रकाश कुमार पासवान, जिला रोजगार प्रबंधक विश्वजीत कुमार सुमन, सांसद प्रतिनिधि मणिकांत झा, जीविका के सामुदायिक उत्प्रेरक सलौनी कुमारी सहित अनेक गणमाण्य मौजूद थे।

- Advertisement -

बेरोजगारों को मिलेगा अब गांव में ही ठौर

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News: गिरोह ‘सीमावर्ती’…Indo-Nepal border पर SSB का वज्र प्रहार, 315 लीटर नेपाली शराब जब्त, पढ़िए अंधेरे का फायदा

Indo-Nepal border: सीमा पर तस्करों के मंसूबों पर जब-जब सुरक्षाबलों की नजर टेढ़ी होती...

Chaiti Chhath 2026: चैती छठ में नहाय-खाय से उषा अर्घ्य तक की संपूर्ण विधि और महत्व

Chaiti Chhath 2026: चैती छठ 2026 का पावन पर्व प्रकृति और सूर्योपासना का अद्वितीय...

लैपटॉप चार्जर से फोन चार्जिंग: क्या यह आपके डिवाइस के लिए सुरक्षित है?

Phone Charging: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्मार्टफोन हमारी सांसों की तरह अनिवार्य...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें