back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 21, 2026
spot_img

दिल्ली में याद किए जाएंगें यज्ञ पुरुष, राजेंद्र भवन सहेजेगा स्मृति

spot_img
- Advertisement -

दिल्ली में याद किए जाएंगें यज्ञ पुरुष, राजेंद्र भवन सहेजेगा स्मृति

- Advertisement -

नई दिल्ली देशज टाइम्स ब्यूरो। सोलह दिसंबर यानी रविवार को आईटीओ स्थित राजेंद्र भवन में संध्या चार बजे से यज्ञ पुरुष भोला बाबू स्मृति सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में लोकसभा सांसद तारिक अनवर, लोकसभा सांसद झंझारपुर वीरेंद्र चौधरी, विधान पार्षद मधुबनी सुमन महासेठ, पूर्व सांसद महाबल मिश्रा, विधान पार्षद  रामेश्वर महतो, मैथिली भोजपुरी अकादमी के उपाध्यक्ष  नीरज पाठक समेत कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।

- Advertisement -

सामाजिक समेत धार्मिक अनुष्ठानों में झलकती रूचिदिल्ली में याद किए जाएंगें यज्ञ पुरुष, राजेंद्र भवन सहेजेगा स्मृति

मूल रूप से ड्योढ़, घोघरडीहा जिला मधुबनी बिहार के रहने वाले भोला झा उर्फ भोला बाबू  को पूरे मिथिलांचल में यज्ञ पुरुष के नाम से जाना जाता है। वह वरिष्ठ सामाजिक कार्यो के साथ साथ धार्मिक अनुष्ठानों में काफी अभिरुचि रखते थे। इस कार्यक्रम में सामाजिक एकता व सद्भावना के क्षेत्र  में अद्वितीय व अनुपम उदाहरण प्रस्तुत कर चुके सात अतिविशिष्ट व्यक्तियों को सम्मान प्रदान किया जाएगा। इनके नाम तय करने के लिए बनाए गए पैनल ने अपना काम शुरू कर दिया जो कार्यक्रम के दौरान नाम घोषित कर सर्वमान्यता को उजागर करेंगे।

- Advertisement -

डॉ.कैलाश प्रसाद मिश्र डालेंगे समग्रता पर प्रकाशदिल्ली में याद किए जाएंगें यज्ञ पुरुष, राजेंद्र भवन सहेजेगा स्मृति

इस कार्यक्रम में डॉ. कैलाश प्रसाद मिश्र स्व. भोला बाबू के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालेंगे। वहीं, प्रसिद्ध कवयित्री डॉ. शेफालिका वर्मा की अध्यक्षता व अमरनाथ झा के संयोजन में काव्य संध्या का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें कई नामचीन कवि उपस्थित होकर अपनी प्रस्तुति देंगे। इस कार्यक्रम के आयोजक ललित कुमार झा, संयोजक सरोज झा व माया एनजीओ के अध्यक्ष, मिथिला आंदोलन से जुड़े आंदोलनकारी व समाजसेवी तपन झा हैं। डॉ. केएन झा, अमरनाथ झा, बीएन ठाकुर, ऋषि मलंगिया, प्रणव झा, विनीत ठाकुर ,विनय झा, पंकज प्रसून, कन्हैया झा, लीलाकांत समेत समस्त घोघरडीहा वासी कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

दिल्ली में याद किए जाएंगें यज्ञ पुरुष, राजेंद्र भवन सहेजेगा स्मृति

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Chaiti Chhath 2026: चैती छठ में नहाय-खाय से उषा अर्घ्य तक की संपूर्ण विधि और महत्व

Chaiti Chhath 2026: चैती छठ 2026 का पावन पर्व प्रकृति और सूर्योपासना का अद्वितीय...

लैपटॉप चार्जर से फोन चार्जिंग: क्या यह आपके डिवाइस के लिए सुरक्षित है?

Phone Charging: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्मार्टफोन हमारी सांसों की तरह अनिवार्य...

Bihar Weather: बिहार में फिर आंधी, बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट, IMD का आगामी दो दिन, क्या है पूरी चेतावनी?

बिहार वेदर: प्रकृति का मिजाज इन दिनों कुछ बदला-बदला सा है, कभी भीषण गर्मी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें