back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 17, 2026
spot_img

GreenFieldExpresswayबिहार के विकास को नई गति देगा आमस-दरभंगा ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे

spot_img
- Advertisement - Advertisement

केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयास की उपलब्धि है यह साढ़े सात हजार करोड़ की परियोजना
मार्च 2021 तक चार पैकेज में आमंत्रित होगा निविदा, जून 2021 तक कार्य प्रारंभ करने की है योजना
7 जिलों गयाजहानाबादनालंदापटनावैशालीसमस्तीपुर और दरभंगा होकर गुजरेगी सड़क 212 किमी लंबी सड़क

- Advertisement -

पटना, देशज न्यूज। केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयास से गया जिले के जीटी रोड से प्रस्तावित ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर को सम्पर्कता प्रदान करने वाले आमस-दरभंगा ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे बिहार के विकास को नई गति देगा। राज्य के सात जिलों से होकर गुजरने वाले इस एक्सप्रेस-वे के निर्माण पर साढ़े सात हजार करोड़ रुपये के व्यय का अनुमान है।

- Advertisement -

पथ निर्माण मंत्री मंगल पांडेय ने मंगलवार को यहां बताया कि मार्च 2021 तक चार पैकेज में निविदा आमंत्रित होगा और जून 2021 तक कार्य प्रारंभ करने की योजना है। इसके साथ ही भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकारण ने 7 जिलों के भू-अर्जन कार्य के लिए किसानों को भुगतेय राशि की स्वीकृति प्रदान कर दी गई। आशा है इस परियोजना में किसानों को फरवरी 2021 के शुरू में क्षतिपूर्ति का भुगतान प्रारंभ हो जाएगा। ऐसी योजना है कि मार्च 2021 तक इस परियोजना के लगभग 4 पैकेज की निविदा आमंत्रित कर दी जाय। निविदा प्रक्रिया के निष्पादन के बाद माह जून 2021 से इस परियोजना में सरजमीन पर कार्य प्रारंभ करने का प्रयास है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Hajj Flights: पटना से हज यात्रियों के लिए सीधी उड़ान की मांग, विधानसभा में गूंजा हज यात्रियों का मुद्दा!

पांडेय ने गुजरने वाले एलाइन्मेंट की विस्तृत जानकारी दी। बताया, इस परियोजना का एलाइन्मेंट मस, मथुरापुर, गुरारू, पंचानपुर, बेला, इब्राहिमपुर, ओकरी, पभेरा, रामनगर, सबलपुर, चकसिकन्दर, दभैच, बहुआरा, शाहपुर बधुनी (ताजपुर), शिवनन्दनपुर (बूढ़ी गंडक), बासुदेवपुर, रामनगर (लहेरियासराय), बेला नवादा (दरभंगा) के पास से गुजरेगा।

पथ निर्माण मंत्री ने इस परियोजना के निर्माण कार्य में अत्यधिक तेजी लाने का निर्देश दिया है। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के क्षेत्रीय पदाधिकारी से परियोजना की निविदा प्रक्रिया शीघ्र करने के लिए अग्रिम तैयारी करने व भू-अर्जन से संबंधित राज्य सरकार की एजेन्सियों को इस महत्वाकांक्षी परियोजना में अत्यधिक विशेष तत्परता बरतने की अपेक्षा की है।

233 राजस्व गांवों में 1382 हेक्टर भूमि अधिग्रहण शुरू

पथ निर्माण मंत्री पांडेय बताया कि लगभग 212 किलोमीटर लंबी यह सड़क गया, जहानाबाद, नालंदा, पटना, वैशाली, समस्तीपुर और दरभंगा से होकर गुजरेगी। चार लेन वाले इस ग्रीन फील्ड पथ के तहत उपरोक्त सात जिले के 233 राजस्व गांवों में 1382 हेक्टर भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई शुरू की जा चुकी है। भू-अर्जन के कार्य को राष्ट्रीय उच्च पथ अधिनियम वे प्रावधानों के अन्तर्गत शीघ्रता से पूरा करने के लिए कड़ा अनुश्रवण किया जा रहा है। विभाग के अपर मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा स्वयं सातों जिले के सक्षम अधिकारियों के साथ भूमि अधिग्रहण के मामले में स्वयं समीक्षा बैठक करते हैं।greenfieldexpressway Green field expressway will accelerate Bihar’s development।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

छात्रों के लिए बड़ी खबर: CBSE Board Exam का हुआ आगाज, जानें सभी अहम अपडेट्स

CBSE Board Exam: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज से 10वीं और 12वीं...

अमावस्या पर बाल धोने से क्यों बचना चाहिए? जानें ज्योतिषीय और धार्मिक रहस्य

Amavasya: हिन्दू धर्म और ज्योतिषीय परंपराओं में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व है। यह...

स्वर्ण मूल्य में भारी गिरावट: जानें आज के बाजार का हाल और चांदी की कीमतें

Gold Price: घरेलू फ्यूचर मार्केट में मंगलवार, 17 फरवरी, 2026 को सोने और चांदी...

सूर्य ग्रहण 2026: पंचग्रही योग और दुर्लभ खगोलीय संगम का अद्भुत प्रभाव

Surya Grahan 2026: ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, माघ मास की अमावस्या तिथि पर होने...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें