back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

chapra  में वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत, वाहन लेकर भागा चालक, एफआईआर

spot_img
- Advertisement - Advertisement

छपरा। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नैनी गांव के समीप छपरा— महमदपुर नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन के धक्के से मंगलवार की देर रात एक वृद्ध  की मौत हो गयी। वह नैनी गांव निवासी वाजिद खान के पुत्र कमरुद्दीन 65 वर्ष बताए गए हैं।Road accidents death oldman chapra

- Advertisement -

ग्रामीणों ने बताया कि वह अपने घर के पास सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान अज्ञात चार पहिया वाहन ने उन्हें कुचल दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये तथा कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गयी। घटना की सूचना पाकर मुफस्सिल थाना के इंस्पेक्टर कर्मवीर सिंह दल—बल के साथ पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

- Advertisement -

इस मामले में अज्ञात वाहन तथा चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। वृद्ध की मौत के कारण परिजनों में कोहराम मच गया है और मातम छाया हुआ है। पुलिस ने बताया कि वृद्ध को धक्का मारने के बाद वाहन लेकर भागने में चालक सफल रहा। ग्रामीणों ने धक्का मारने वाले वाहन को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन यह नहीं पकड़ा जा सका। दुर्घटना का कारण अनियंत्रित ढंग से वाहन का परिचालन करना बताया गया है। Road accidents death oldman chapra

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भारतीय निर्यातकों के लिए ट्रंप के Global Tariffs: अवसर या चुनौती?

Global Tariffs: अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट के एक हालिया फैसले ने वैश्विक बाजारों में...

WhatsApp Privacy: अवांछित कॉल्स और नंबर्स को कैसे करें ब्लॉक?

WhatsApp Privacy: डिजिटल दुनिया में जहां संवाद की सुविधा बढ़ रही है, वहीं अवांछित...

Women’s Asia Cup: इंडिया ए ने रचा इतिहास, बांग्लादेश को 46 रनों से रौंदकर बनी चैंपियन

Women's Asia Cup: भारतीय महिला क्रिकेट ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है!...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें