

दरभंगा, देशज न्यूज। दिल्ली से दरभंगा आ रही बस मोतीहारी के कोटवा थाना क्षेत्र के ओवरब्रिज के पास पलट गई। इससे दो दर्जन यात्री जख्मी हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने जख्मियों को बस से निकला। बाद में पुलिस व अन्य लोगों के सहयोग से अस्पताल पहुंचाया। इसमें छह यात्रियों की हालत गंभीर है जिसे मोतिहारी सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार इंडियन ट्रेवल बस सवारी लेकर मोतिहारी की तरफ आ रही थी। अचानक सामने आया ऑटो को बचाने में असंतुलित होकर एनएच 28 के ओवरब्रिज की रेलिंग तोड़ते हुए पलट गई। पीछे से ट्रक ने भी उसे ठोक दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दिल्ली से सवारी से भरी बस मोतिहारी की तरफ आ रही थी। अचानक ऑटा सामने आने से चालक नेे ब्रेक लगा दिया जिससे बस असंतुलित होकर ओवर ब्रिज की रेलिंग तोड़ते दूसरी तरफ पलट गई। बस पलते ही पीछे से आ रहे ट्रक ने भी बस में ठोकर मार दी। बस में सवार लगभग बीस यात्रियों को काफी चोटें लगी हैं। वहीं गंभीर हालत को देखते हुए एक महिला यात्री को गंभीर हालत में मोतिहारी सदर अस्पताल रेफर किया गया।


