

दरभंगा,देशज न्यूज। दरभंगा लूटकांड के मुख्य आरोपी मनीष सहनी को रिमांड पर लेने तैयारी व उससे पूछताछ में जुटी दरभंगा पुलिस ने अब इसी कांड से जुड़े भूषण सहनी को अब रिमांड पर लेने की तैयारी में है।
जानकारी के अनुसार,्र नगर थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार स्थित अलंकार ज्वेलर्स में 9 दिसंबर को हुई करोड़ों के जेवरात लूट मामले में पुलिस ने वैशाली के शातिर मनीष सहनी को रिमांड पर लिया है।
दोनों एक-दूसरे के पास घटना के संबंध में जानकारी होने की बात कह रहा है। बता दें कि दोनों आपस में रिश्तेदार है और साथ में वैशाली पुलिस के हत्थे भी चढ़ चुके है।पुलिस उससे कड़ी पूछताछ कर रही है।
इसके अलावा दरभंगा से गिरफ्तार किए गए भूषण सहनी को रिमांड पर लेने के लिए दरभंगा न्यायालय में अर्जी दी है। दोनों शातिर बदमाशों की सूची में शामिल है। घटना की सारी जानकारी इनलोगों के पास है। इसके कई साक्ष्य मिले है। लेकिन, पुलिस इस घटना का पूर्ण पर्दाफाश करने की स्थिति में नहीं है। ऐसी स्थिति में भूषण और मनीष से पुलिस एक साथ पूछताछ करेगी।
वहीं, घटना में शामिल अमन मल्लिक की गिरफ्तारी पुलिस के लिए खास बताई जा रही है। पूछताछ में अमन ने भी यह स्वीकार किया है, घटना की पूरी जानकारी मनीष के पास है। इस घटना को लेकर दरभंगा जिले की छह टीम पटना एसटीएफ, सीआईडी लगातार वैशाली में मनीष को गिरफ्तार करने में जुटी थी। इन सभी को चकमा देकर मनीष ने हाजीपुर न्यायालय में 16 दिसंबर को सरेंडर कर दिया था।


