back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 17, 2026
spot_img

गैरों से नहीं भितरघात से हारे, 2021 में हो सकता फिर चुनाव, जिन्हें लड़ना है पदाधिकारी ना बनें

spot_img
- Advertisement - Advertisement

पटना, देशज न्यूज। राजद की समीक्षा बैठक में तेजस्वी यादव ने स्पष्ट कर दिया कि चुनाव में सामने वाले दुश्मनों से नहीं, बल्कि अपने ही आस्तीन के सांप से हमारी हार हुई है। उन्होंने हार का कारण भितरघात बताया है। बैठक में आए पार्टी नेताओं से स्पष्ट कह दिया कि माइंड क्लियर करिए। जिन्हें चुनाव लड़ना है, वे पार्टी पदाधिकारी न बनें। हमने सबके बारे में रिपोर्ट तैयार की है। लालू जी के सामने हमने सभी की रिपोर्ट रख दी है।

- Advertisement -

तेजस्वी ने कहा कि लालू जी ने मुझे पूरी छूट दी है कि जो करना है कीजिए। यदि आप सोच रहे हैं कि वर्ष 2020 का चुनाव खत्म हो गया तो आप भूल में हैं। हो सकता है कि 2021 में फिर से चुनाव हो जाये। आप तैयार रहिए, कभी भी चुनाव हो सकता है। उन्होंने कहा कि अब पार्टी परंपरा में बदलाव की जरूरत है। पुरानी परंपरा से पार्टी का भला नहीं होगा। पिछली बार संगठन में हमने फेर-बदल की। संगठन में आरक्षण दिया। समीक्षा के बाद भारी फेरबदल की जरूरत होगी।

- Advertisement -

तेजस्वी ने कहा कि सबको चुनाव लड़ना होता है, यह स्वाभाविक भी है। लेकिन एक सीट पर एक ही उम्मीदवार चुनाव लड़ सकता है। हमने पूरे समीकरण के साथ, फीडबैक लेकर उम्मीदवार उतारे थे। लेकिन पार्टी जब तय कर देती है तो भितरघात नहीं करना चाहिए। इससे किसी को फायदा नहीं होने वाला है। पूछा कि नुकसान किसको हुआ। यदि सरकार बनती तो विधायक बनाता, मंत्री बनाता, कार्यकर्ता हैं तो 20 सूत्री में जाता, समिति बोर्ड में जाता। इससे पार्टी को नुकसान हुआ है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Electricity: बिहार इलेक्ट्रिसिटी का बूस्टर डोज... नए उद्योगों को मिलेगी 838 मेगावाट बिजली की संजीवनी

तेजस्वी ने समीक्षा बैठक में कहा कि लालू यादव की गैरमौजूदगी में मजबूती से हमने चुनाव लड़ा। किसी को उम्मीद नहीं थी कि हम मजबूती से चुनाव लड़ेंगे। चाहे जितना भी छल-कपट हुआ हो, हमने बेहतर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सामने के दुश्मन से लड़ सकते हैं, लेकिन भितरघात से नहीं लड़ा जा सकता है। उन्होंने हार का ठीकरा महागठबंधन पर नहीं फोड़ा। स्पष्ट कहा कि हमारे साथ लेफ्ट और कांग्रेस भी थी। कुछ सीटें गठबंधन में इधर-उधर हो जाती हैं। सबकी कोशिश होती है ज्यादा से ज्यादा सीटें जीते। कुछ सीटों पर हम बेहतर कर सकते थे, वहां हमें निराशा हाथ लगी। हम मुद्दों पर चुनाव लड़े, हमें जनता ने अपना समर्थन दिया है।

सिद्दीकी ने हार का ठीकरा पोलिंग एजेंट पर फोड़ा

हार पर चल रहे मंथन के बीच राजद के दिग्गज नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने हार का कारण बता दिया। सिद्दीकी ने हार का ठीकरा पार्टी के पोलिंग एजेंट पर फोड़ा। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय पार्टी ने सभी उम्मीदवारों को बताया था कि कैसे चुनाव लड़ा जाए और क्या-क्या सावधानी रखनी है। उन्होंने कहा कि हार-जीत का अंतर 10 से 20 हजार बताया जा रहा है। यह अन्तर मॉक पोल के नतीजों पर निर्भर था। हमारे पास प्रमाण है कि पार्टी के पोलिंग एजेंट समय पर मतदान केन्द्र नहीं पहुंचे थे, जिस वजह से कई गड़बड़ियां सामने आईं।

लिखित रूप में भी सलाह मांगी

यह भी पढ़ें:  State Karate Association of Bihar का बड़ा फैसला, मिथिला में कराटे को मिलेगी नई उड़ान, दरभंगा के मुकेश मिश्रा बने चेयरमैन, जानिए क्या है पूरा प्लान

बैठक में हारे और जीते दोनों प्रत्याशी आए हुए थे। सभी नेताओं-कार्यकर्ताओं से लिखित रूप में भी सलाह मांगी गई है। बैठक में 23 दिसम्बर को बड़े पैमाने पर किसान नेता चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाने का भी फैसला हुआ। सभी जिला मुख्यालयों में किसान गोष्ठी का आयोजन करना है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भारतीय शेयर बाजार में आईटी शेयरों की जोरदार वापसी: जानिए क्या रही वजह

Stock Market: बीते सप्ताह वैश्विक बिकवाली के भारी दबाव से जूझने के बाद, मंगलवार...

ब्राउज़र हिस्ट्री: अपनी ऑनलाइन पहचान सुरक्षित रखने का अचूक मंत्र

Browser History: ऑनलाइन दुनिया में आपकी डिजिटल पदचाप को सुरक्षित रखना आज की सबसे...

T20 World Cup: श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से धोया, सुपर 8 की रेस रोमांचक!

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों, दिल थाम कर बैठिए! T20 World Cup में एक...

अमावस्या के पावन दिन पर क्यों नहीं धोना चाहिए बाल? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण

Amavasya: भारतीय संस्कृति और ज्योतिष शास्त्र में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व है। यह...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें