back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

Saran में ट्रक से कुचलकर महिला समेत दो की मौत, विरोध में सड़क जाम

spot_img
- Advertisement - Advertisement
परसा- शीतलपुर पथ पर नाथा छपरा के पास हुई घटना

– भाई के साथ मोटरसाइकिल से जा रही थी महिला 

- Advertisement -

 छपरा, देशज न्यूज। जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र के नाथा-छपरा गांव के समीप शीतलपुर- परसा पथ पर अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार महिला समेत दो लोगों को मंगलवार को रौंद डाला, जिससे दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि महिला की दूधमुही बची बाल-बाल बच गई।

- Advertisement -

महिला अपने भाई के साथ यादवपुर गांव से परसा जा रही थी। इसी दौरान अनियंत्रित ट्रक ने रौंद दिया और ट्रक में महिला फंस गई जिसे घसीटते हुए एक किलोमीटर दूर तक ट्रक लेकर चला गया। जब लोगों ने घेरा तो, ट्रक छोड़कर चालक फरार हो गया। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सीतलपुर परसा पथ को जाम कर दिया है और यातायात बाधित है।मृतकों में उपेंद्र माझी की 25 वर्षीय पत्नी सोनी देवी तथा सोनी देवी का भाई 17 वर्षीय राकेश कुमार शामिल है। इस घटना में पीएन कॉलेज परसा के 17 वर्षीय छात्र टुन्ना कुमार और सोनी कुमारी की 4 वर्षीय बच्ची सोनाली कुमारी घायल है।

- Advertisement -

बताया जाता है कि राकेश कुमार अपनी बहन सोनी देवी को मोटरसाइकिल से लेकर जा रहा था। मोटरसाइकिल पर राकेश तथा उसकी बहन सोनी के अलावा टुन्ना कुमार एवं 4 वर्षीय बच्ची भी सवार थी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई है और सड़क जाम हटाने का प्रयास कर रही है। स्थानीय जनप्रतिनिधि और पुलिस के द्वारा आक्रोशित भीड़ को समझाने बुझाने का प्रयास जारी है । आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर शव को रखकर जाम कर दिया है तथा यातायात बाधित कर दिया है। शीतलपुर परसा पथ पर जाम के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई है।

दुर्घटना का कारण तथा घना कोहरा एवं ट्रक चालक के द्वारा अनियंत्रित तरीके से परिचालन करना बताया गया है। साथ ही मोटरसाइकिल पर ट्रिपल लोडिंग डी दुर्घटना का कारण बताया जा रहा है।

मृतकों के परिजनों ने बताया कि गरखा थाना क्षेत्र के बसंत गांव निवासी उपेंद्र मांझी की पत्नी सोनी देवी अपने मायके दरियापुर थाना क्षेत्र के यादवपुर गांव से अपने भाई के साथ परसा जा रही थी। इसी दौरान दुर्घटना की शिकार हो गयी। मृतकों में गरखा थाना क्षेत्र के बसंत गांव निवासी उपेंद्र माझी की पत्नी सोनी देवी (25 वर्ष) और उसका भाई दरियापुर थाना क्षेत्र के यादवपुर गांव निवासी चंद्रदेव मांझी के पुत्र राकेश कुमार (17 वर्ष) शामिल है।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सोने की कीमतों में उछाल: भू-राजनीतिक तनाव और फेड की अनिश्चितता का Gold Price पर असर

Gold Price: अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के टैरिफ...

AI Technology: बेंगलुरु के इंजीनियर का कमाल, नींद की पोजिशन के हिसाब से एडजस्ट होती है AI-पावर्ड पंखे की स्पीड

AI Technology: बेंगलुरु के एक इंजीनियर ने तकनीक की दुनिया में एक अनोखा प्रयोग...

Hardik Pandya: तलाक के बाद भी हार्दिक पांड्या ने जीता दिल, बेटे और नताशा को दिया 4 करोड़ का आलीशान तोहफा

Hardik Pandya: भारतीय क्रिकेट के चमकते सितारे हार्दिक पांड्या मैदान पर अपने हरफनमौला खेल...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें