back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 17, 2026
spot_img

अरुणाचल में यार ने ही तोड़ दिया घर यार का, नीतीश कुमार की JDU के 6 MLA बीजेपी में शामिल

spot_img
- Advertisement - Advertisement

पटना, देशज न्यूज। जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के लिए एक और बुरी खबर आई है. एक बार फिर बिहार में सत्ता में सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उन्हें झटका दिया है। इस बार बीजेपी ने अरुणाचल प्रदेश में जनता दल यूनाइटेड के छह विधायकों को (bjp-gives-another-jolt-to-nitish-kumar-as-6-jdu-leaders-in-arunachal-pradesh-join-bjp) को पार्टी में शामिल करा लिया. वहां, नीतीश कुमार की पार्टी के सात विधायक जीतकर आए थे जो सरकार का समर्थन कर रहे थे।

- Advertisement -


अरुणाचल प्रदेश में जनता दल यूनाइटेड के सात में से छह विधायकों के भाजपा में शामिल होने से राज्य में सियासी ट्विस्ट आ गया है। राज्य विधानसभा की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, (bjp-gives-another-jolt-to-nitish-kumar-as-6-jdu-leaders-in-arunachal-pradesh-join-bjp) पीपल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल (पीपीए) के लिकाबाली निर्वाचन क्षेत्र से विधायक करदो निग्योर भी बीजेपी में शामिल हो गए हैं।

- Advertisement -

बिहार में जेडीयू और बीजेपी सहयोगी हैं और अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर हाल में वहां हुए विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी। अरुणाचल में भी पंचायत और नगर निगम चुनाव के रिजल्ट आने ही वाले हैं। (bjp-gives-another-jolt-to-nitish-kumar-as-6-jdu-leaders-in-arunachal-pradesh-join-bjp) ऐसे में यह उलटफेर बेहद अहम माना जा रहा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  JEE Main Result: जेईई मेन रिजल्ट में बिहार के लाल ने रचा इतिहास, दो साल बाद मिला 100 पर्सेंटाइल!

बुलेटिन के अनुसार, रमगोंग विधानसभा क्षेत्र के तालीम तबोह, चायांग्ताजो के हेयेंग मंग्फी, ताली के जिकके ताको, कलाक्तंग के दोरजी वांग्दी खर्मा, बोमडिला के डोंगरू सियनग्जू और मारियांग-गेकु निर्वाचन क्षेत्र के कांगगोंग टाकू भाजपा में शामिल हो गए हैं।

जेडीयू ने जारी किया था कारण बताओ नोटिस
जेडीयू ने 26 नवंबर को सियनग्जू, खर्मा और टाकू को ‘पार्टी विरोधी’ गतिविधियों के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया था और उन्हें निलंबित कर दिया था। इन जेडीयू के छह विधायकों ने इससे पहले पार्टी के परिष्ठ सदस्यों को कथित तौर पर बताए बिना तालीम तबोह को विधायक दल का नया नेता चुन लिया था।

पीपीए विधायक को भी क्षेत्रीय पार्टी ने इस महीने की शुरुआत में निलंबित कर दिया था। अरुणाचल प्रदेश के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बीआर वाघे ने कहा, ‘हमने पार्टी में शामिल होने के उनके पत्रों को स्वीकार (bjp-gives-another-jolt-to-nitish-kumar-as-6-jdu-leaders-in-arunachal-pradesh-join-bjp) कर लिया है।

यह खबर ऐसे मौके पर आई है, जब शनिवार से पटना में पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक होने वाली हैं. जहां इन विधायकों का शामिल होना तय माना जा रहा था. उनके रहने का इंतजाम भी किया गया था. लेकिन बीजेपी ने ऐन मौके पर विधायकों को तोड़ कर खुद में शामिल कर लिया।

यह भी पढ़ें:  Patna News: बिहार में अब स्ट्रॉबेरी-ड्रैगन फ्रूट उगाएंगे किसान, सरकार देगी लाखों का अनुदान, जानिए कैसे मिलेगा लाभ

इस कदम के साथ ही बीजेपी ने नीतीश कुमार को यह संदेश दिया है कि जब दूसरे पार्टी के विधायकों से अपनी सरकार और पार्टी के सदस्यों की संख्या बढ़ानी हो तो वो सहयोगी और विरोधी का फर्क (bjp-gives-another-jolt-to-nitish-kumar-as-6-jdu-leaders-in-arunachal-pradesh-join-bjp) नहीं करती।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

क्रिकेट में नेट रन रेट का रहस्य: कैसे तय होती है सेमीफाइनल की राह?

Net Run Rate: क्रिकेट के रोमांचक खेल में, जहां हर गेंद और हर रन...

JEE Main 2026: दिल्ली के श्रेयस मिश्रा ने रचा इतिहास, हासिल किए 100 परसेंटाइल

JEE Main: देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE Main के नतीजे इस...

Surya Grahan 2026: जानिए कब, कहां और इसका प्रभाव

Surya Grahan 2026: ज्योतिष और खगोल विज्ञान दोनों में सूर्य ग्रहण एक महत्वपूर्ण घटना...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें