back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 17, 2026
spot_img

मधुबनी में कई दिनों से कमरे में बंद कर महिला कर रही थी बच्ची की पिटाई, रेस्क्यू टीम ने दबोचा

spot_img
- Advertisement - Advertisement

मधुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली, एक बालिका को कई दिनों से पीटा जा रहा है।  बच्ची बुरी तरह से जख्मी हो गई है। सीडब्ल्यूसी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संज्ञान लिया।

- Advertisement -

विशेष किशोर पुलिस इकाई के अधिकारी प्रभाकर तिवारी एवं चाइल्ड लाइन को बच्चे की शीघ्र रेस्क्यू के लिए कहा गया। विशेष किशोर पुलिस इकाई के अधिकारी सह एसडीपीओ हेड क्वार्टर प्रभाकर तिवारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नगर थाना को चिन्हित ठिकानों पर छापेमारी का आदेश दिया।

- Advertisement -

चाइल्ड लाइन व नगर थाना पुलिस ने नोनिया टोला स्थित तीन मंजिला मकान से बच्ची का रेस्क्यू किया। बच्ची के चेहरे पर काफी गहरा जख्म पाया गया। बच्ची अपना घर नेपाल बता रही है। तथा उस बच्ची से कई महिनों से घरेलू कार्य कराया जा रहा था। विशेष छापेमारी टीम ने बच्ची को तत्काल ईलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani Crime News: मधुबनी के झंझारपुर में युवक की गला रेतकर हत्या, NH 27 किनारे मिली लाश

चाइल्ड लाइन कर्मी बच्ची के स्वस्थ्य होने पर बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत करेगी। तथा बच्ची को तत्काल बालिका गृह में रखा जाएगा। बच्ची जिस परिवार में मिली व महिला भी संदिग्ध बयान दे रही थी। यहां किराये के मकान में रह रही है। स्थायी पता सही नहीं बता रही है।

कभी दरभंगा तो कभी फुलपरास एवं सुपौल बता रही है। खुद को स्टूडेंट बता रही थी। सूत्रों की माने तो उक्त महिला का नाम प्रियंका है। तथा वह आरके कॉलेज में लाइब्रेरियन के पद पर कार्य कर रही है। उस पर नगर थाना में नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी का मामला भी दर्ज है। बहरहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। रेस्क्यू टीम में बाल कल्याण समिति एवं चाइल्ड लाइन के साथ-साथ नगर थाना पुलिस शामिल थे। बच्ची के स्वस्थ्य होने के बाद बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।मधुबनी में कई दिनों से कमरे में बंद कर महिला कर रही थी बच्ची की पिटाई, रेस्क्यू टीम ने दबोचा

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

क्रिकेट में नेट रन रेट का रहस्य: कैसे तय होती है सेमीफाइनल की राह?

Net Run Rate: क्रिकेट के रोमांचक खेल में, जहां हर गेंद और हर रन...

JEE Main 2026: दिल्ली के श्रेयस मिश्रा ने रचा इतिहास, हासिल किए 100 परसेंटाइल

JEE Main: देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE Main के नतीजे इस...

Surya Grahan 2026: जानिए कब, कहां और इसका प्रभाव

Surya Grahan 2026: ज्योतिष और खगोल विज्ञान दोनों में सूर्य ग्रहण एक महत्वपूर्ण घटना...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें