spot_img

मकान किराया भत्ता में छूट पर डीडीओ को देना पड़ेगा जुर्माना

spot_img
- Advertisement -

मकान किराया भत्ता में छूट पर डीडीओ को देना पड़ेगा जुर्मानादरभंगा, दरभंगा देशज टाइम्स ब्यूरो। मकान किराया भत्ता के गलत छूट स्वीकृत करने पर डीडीओ को जुर्माना देना पड़ेगा। आयकर विभाग के टीडीएस विभाग की ओर से आयकर के टीडीएस व टीसीएस विषय पर दरभंगा मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार को बिहार व झारखंड राज्य के आयकर आयुक्त टीडीएस रामविलास मिश्र ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सही दर से टीडीएस नहीं किए जाने पर धारा 27 सी के अंतर्गत जुर्माना व टीडीएस से संबंधित त्रैमासिक विवरणों को जमा नहीं किए जाने पर जुर्माना का प्रावधान है। वहीं काटी गई कटौती बैंक में नहीं जमा किए जाने पर आयकर अधिनियम 1961 के विभिन्न धाराओं के अंतर्गत लगने वाले ब्याज जुर्माना फीस व अभियोजन आदि से संबंधित प्रावधानों से वीडियो से अवगत कराया गया। इस सेमिनार में अधिकारियों ने वीडियोस के समक्ष टीडीएस से संबंधित आने वाली समस्याओं से संबंधित पूछे गए। प्रश्न के भी निराकरण करने का यथासंभव प्रयास किया गया। सेमिनार में टीडीएस कटौती कर्ताओं से बातचीत में यह पाया गया कि जानबूझकर या जानकारी के अभाव में मकान किराया भत्ता पर टीडीएस नहीं जमा की जाती है जो बिल्कुल ही गलत है। आयकर आयुक्त ने इसे समझाया कि पूरे वित्त वर्ष में प्राप्त एचआरए मकान किराया भत्ता की राशि व पूरे वित्त वर्ष में मकान मालिक को मकान भाड़ा के रूप में दी गई राशि पूरे वित्त वर्ष में प्राप्त मूल वेतन व महंगाई भत्ता राशि का दस परसेंट जो कम राशि होगी उसी राशि पर आयकर की छूट मिलेगी। इस सेमिनार में संयुक्त आयकर आयुक्त सुप्रीमो विश्वास सहायक आयकर आयुक्त मानव आदक आयकर अधिकारी प्रमोद कुमार आयकर अधिकारी टीडीएस रमाकांत राय आयकर निरीक्षक पटना मुकेश कुमार आयकर अधिकारी प्रमोद कुमार सहित कई अधिवक्ता व डीडियो ने सेमिनार में भाग लिया।मकान किराया भत्ता में छूट पर डीडीओ को देना पड़ेगा जुर्माना

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics News: सम्राट चौधरी का पीएम मोदी को भावुक पत्र: 12 साल में कैसे बदला बिहार का भाग्य! DARBHANGA से लेकर पूरे राज्य...

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल की प्रशंसा की। उन्होंने पीएम मोदी के मार्गदर्शन में राज्य के विकास औ#BiharPolitics,#PMModi,#SamratChaudhary

IIT Patna Placements News: IIT पटना के हाइब्रिड छात्रों ने मारी बाजी, 56 लाख का पैकेज! NEP मॉडल की सफलता

आईआईटी पटना के हाइब्रिड यूजी-पीजी छात्रों को 2026 भर्ती सीजन में शानदार प्लेसमेंट मिला है। अधिकतम 56 लाख रुपये का पैकेज मिला। यह NEP 2020 के हाइब्रिड मॉडल की सफ#IITPatnaPlacements,#HybridLearning,#EducationNews

Darbhanga Lottery News: दरभंगा जंक्शन पर ‘बड़ा ‘बंपर इनाम’ का खेल’ खत्म! 86 हजार लॉटरी टिकट जब्त|Madhubani -अंतरप्रदेशीय कनेक्शन की इनवेस्टिगेशन!

दरभंगा जंक्शन पर जीआरपी ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 86 हजार से अधिक अवैध लॉटरी टिकटों का विशाल भंडार जब्त किया है। दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार किए गए, जिससे अवैध ल#DarbhangaNews,#BiharCrime,#LotteryScam

Patna Crime News: पटना में छात्रा से बड़ी वारदात, झांसा देकर ऑटो में खींचा, पढ़िए – दोस्त, तेज म्यूज़िक और बहादुरी… ये हो क्या...

पटना में मगध महिला कॉलेज की एक छात्रा ने चलती ऑटो से कूदकर अपने अपहरण के प्रयास को विफल कर दिया। परीक्षा देकर लौट रही छात्रा को ऑटो चालक और एक अन्य व्यक्ति ने अ#PatnaCrime,#StudentSafety,#AbductionAttempt