spot_img

सवर्ण मोर्चा ने कहा, हमनें खदेड़ डाला, तीन राज्यों से किया सुपड़ा साफ

spot_img
- Advertisement -

सवर्ण मोर्चा ने कहा, हमनें खदेड़ डाला, तीन राज्यों से किया सुपड़ा साफ चंदन पांडेय, देशज टाइम्स ब्यूरो। अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा की सोमवार को बहादुरपुर देकुली महादेव मंदिर पर संगठन विस्तार को लेकर बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिला संरक्षक शिव कुमार झा ने किया। इसमें आगामी कार्यक्रम के बारे में विस्तार से विचार विमर्श किया गया। साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित साह, भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान, राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह, केंद्रीय मंत्री उमा भारती, भाजपा सांसद उदितराज ,सावित्री बाई फूले  के गलत बयानबाजी व एसटी-एससी एक्ट पर जबरन अध्यादेश लाकर सवर्णों को गुलाम बनाने के प्रयास के खिलाफ पांचों राज्यों से भाजपा के सफाया करने मे सवर्ण समाज के अहम भूमिका पर हर्ष व्यक्त किया गया। साथ ही वहां सवर्ण विनाशक दलों व नेताओं के खिलाफ जमकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की गई।           कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सवर्ण मोर्चा के जिला संरक्षक शिव कुमार झा ने कहा की देशभर के सवर्ण समाज को जुल्मी व आतंकी कानून एससी व एसटी एक्ट से  जबरन सवर्ण मुस्लिम व अतिपिछड़ा समाज को दबोचने वाले आज तीनों राज्यों से सत्ता से खदेड़ कर भगा दिए गए। सवर्ण समाज वह हस्ती है जो देश को बनाने बचाने से लेकर सत्ता बनाने गिराने तक में सझम है। सवर्णों के हक अधिकारों पर डाका डालने वाले कहीं के नहीं रहेंगे। वहीं, वरिष्ठ जिला महासचिव प्रो. बच्चा झा ने कहा जब तक करोड़ों गरीब, लाचार, बेरोजगार, फटेहाल, आवास विहीन, भूमिहीन व उच्च शिक्षा विहीन सवर्णों  को दलितों की तरह विकास की योजना नहीं मिल जाती अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा तब तक सवर्ण समाज के लिए जोरशोर से लड़ता रहेगा। वहीं, सवर्ण मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अंजनी सिंह ने कहा कि सवर्ण मोर्चा के संगठन व संघर्ष मे अब बहुत ताकत है ! हम अपने हक अधिकारों की लड़ाई जरूर जीतेंगे।  सवर्ण मोर्चा के आज के इस कार्यक्रम मे वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष देव चंद्र झा, जिला महासचिव कैप्टन चंद्रशेखर, डॉ. नवीन सिंह, जिला सचिव राजेश झा, नारायण झा, राम कुमार मिश्र, बबन झा,राजा जी झा, सुशील झा, संतोष कुमार झा, रमण कुमार झा,दिनेश झा समेत भारी संख्या में सवर्ण मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल थे।सवर्ण मोर्चा ने कहा, हमनें खदेड़ डाला, तीन राज्यों से किया सुपड़ा साफ

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics News: सम्राट चौधरी का पीएम मोदी को भावुक पत्र: 12 साल में कैसे बदला बिहार का भाग्य! DARBHANGA से लेकर पूरे राज्य...

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल की प्रशंसा की। उन्होंने पीएम मोदी के मार्गदर्शन में राज्य के विकास औ#BiharPolitics,#PMModi,#SamratChaudhary

IIT Patna Placements News: IIT पटना के हाइब्रिड छात्रों ने मारी बाजी, 56 लाख का पैकेज! NEP मॉडल की सफलता

आईआईटी पटना के हाइब्रिड यूजी-पीजी छात्रों को 2026 भर्ती सीजन में शानदार प्लेसमेंट मिला है। अधिकतम 56 लाख रुपये का पैकेज मिला। यह NEP 2020 के हाइब्रिड मॉडल की सफ#IITPatnaPlacements,#HybridLearning,#EducationNews

Darbhanga Lottery News: दरभंगा जंक्शन पर ‘बड़ा ‘बंपर इनाम’ का खेल’ खत्म! 86 हजार लॉटरी टिकट जब्त|Madhubani -अंतरप्रदेशीय कनेक्शन की इनवेस्टिगेशन!

दरभंगा जंक्शन पर जीआरपी ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 86 हजार से अधिक अवैध लॉटरी टिकटों का विशाल भंडार जब्त किया है। दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार किए गए, जिससे अवैध ल#DarbhangaNews,#BiharCrime,#LotteryScam

Patna Crime News: पटना में छात्रा से बड़ी वारदात, झांसा देकर ऑटो में खींचा, पढ़िए – दोस्त, तेज म्यूज़िक और बहादुरी… ये हो क्या...

पटना में मगध महिला कॉलेज की एक छात्रा ने चलती ऑटो से कूदकर अपने अपहरण के प्रयास को विफल कर दिया। परीक्षा देकर लौट रही छात्रा को ऑटो चालक और एक अन्य व्यक्ति ने अ#PatnaCrime,#StudentSafety,#AbductionAttempt