spot_img

जनकल्याणकारी योजनाओं में ना बरतें कोताही, आयुक्त ने सुनाई दो टूक

spot_img
- Advertisement -

जनकल्याणकारी योजनाओं में ना बरतें कोताही, आयुक्त ने सुनाई दो टूक दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। प्रमंडल के सभी जिलों में चल रहे विकासात्मक व कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं। साथ ही उन्हें लक्ष्य के अनुरूप समय पर पूरा कराएं। प्रमंडलीय आयुक्त मयंक बरबरे ने दरभंगा प्रमंडलीय सभागार में आयोजित प्रमंडलीय समन्वय समिति की बैठक में उक्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में समय सीमा के साथ साथ गुणवत्ता पर भी विशेष रूप से नजर रखी जाए। बैठक में दरभंगा के डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह, मधुबनी के डीएम शीर्षत कपिल अशोक व समस्तीपुर डीएम चंद्रशेखर सिंह समेत तीनों जिला के अपर समाहर्ता, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।  बैठक में सात निश्चय के अंतर्गत चल रही योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना के लक्ष्य व उपलब्धि, मनरेगा ,मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना, मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन के अधीन चल रही योजनाओं की समीक्षा, कल्याण विभाग, स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग की योजनाएं व कार्यक्रम, निर्वाचन तथा राजस्व  विभाग से संबंधित मामले तथा आंतरिक संसाधन व उसकी उपलब्धियों की समीक्षा की गई। वाणिज्य कर विभाग की ओर से अब तक के किए गए राजस्व संग्रहण की समीक्षा करते हुए प्रमंडलीय आयुक्त ने जीएसटी के अंतर्गत निर्धारित राजस्व लक्ष्य को पूरा करने के लिए। सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को  विशेष मेहनत करने को कहा। पूरे प्रमंडल के लिए वाणिज्य कर विभाग का वार्षिक लक्ष्य 62944 लाख रु है। वाणिज्य कर विभाग के संयुक्त आयुक्त ने बताया कि ऑनलाइन एंट्री में तकनीकी गड़बड़ी की वजह से पूरी उपलब्धि नहीं दिख रही है, जबकि नवंबर माह तक पिछले वर्ष की तुलना में वाणिज्य कर विभाग ने 37 फीसद अधिक राजस्व संग्रहण किया है। निबंधन विभाग की ओर से वार्षिक कर संग्रह के लक्ष्य 45100 लाख रु की जगह 25039 लाख  रु का संग्रहण हुआ है। पूरे प्रमंडल में परिवहन विभाग के लक्ष्य 14201 लाख की जगह 574 1 लाख रु का संग्रहण हुआ है। प्रमंडलीय आयुक्त ने अगली मीटिंग से जिला परिवहन पदाधिकारी को भी इस बैठक में उपस्थित रहने को कहा। खनन विभाग ने प्रमंडल अंतर्गत 78 76 लाख की जगह 2100 लाख रु का राजस्व संग्रहण किया है।

- Advertisement -

जनकल्याणकारी योजनाओं में ना बरतें कोताही, आयुक्त ने सुनाई दो टूक

- Advertisement -

वहीं विद्युत विभाग ने अपने वार्षिक कर संग्रह के लक्ष्य 87060 लाख रू की जगह 42416 लाख रुपए का कर संग्रहण पूरा कर लिया है। विद्युत विभाग को निर्देश दिया गया कि जहां मीटर खराब है वहां जल्दी मीटर बदलें। इससे राजस्व संग्रहण में वृद्धि होगी। विद्युत कनेक्शन के लिए दिए जाने वाले आवेदनों पर कार्रवाई करते हुए समय सीमा के अंदर कनेक्शन भी सुनिश्चित करें। वहीं बड़े बकायेदारों से भी राजस्व वसूली पर ध्यान दें। बैठक में नगर निगम, नगर पंचायत व नगर परिषद के राजस्व संग्रहण की भी समीक्षा की गई।   बैठक में अभियान बसेरा तथा राजस्व न्यायालय में लंबित वादों के भी जल्दी निष्पादन पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। डीएम दरभंगा डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने दरभंगा जिला अंतर्गत लंबित वादों के समय बद्ध निपटारे के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी  प्रमंडलीय आयुक्त को दी। प्रमंडल के जिलों में चल रहे विभिन्न कोर्ट केसों के त्वरित निष्पादन के लिए समय पर शपथ पत्र दायर करने व सरकारी पक्ष को प्रस्तुत करने पर भी विशेष ध्यान देने का निर्देश प्रमंडलीय आयुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को दिया। नीलाम पत्र वाद के अंतर्गत चल रहे केसों तथा संबंधित लोगों से राशि वसूली में हुई प्रगति की समीक्षा की गई। प्रमंडलीय आयुक्त ने कहा कि नीलाम पत्र वाद के  शीघ्र निष्पादन के लिए बैंक के एलडीएम एवं क्षेत्रीय अधिकारियों के साथ विशेष बैठक आयोजित की जाए। बैठक में लोकशिकायत निवारण अधिकार कानून व भू अर्जन से संबंधित मामलों में हुई  प्रगति की भी समीक्षा की गई। जिला अंतर्गत सात निश्चय के अंतर्गत चल रहे योजनाओं का स्थल पर जाकर निरीक्षण करने एवं मानक के अनुरूप सभी कार्यों को सुनिश्चित कराने के लिए सभी अधिकारियों को निर्देश दिया। सभी अधिकारियों से कहा गया कि अगली समीक्षात्मक बैठक से पूर्व दिए गए निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कर लें।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur Education Scam 98 लाख का घोटाला! भागलपुर के शिक्षा विभाग में हड़कंप, अब ऐसे रुकेगा शिक्षकों का फर्जी वेतन! |निगरानी की FIR –...

Bihar Education Scam: भागलपुर में 98 लाख रुपये के फर्जी शिक्षक वेतन भुगतान घोटाले से हड़कंप है। निगरानी विभाग ने जांच शुरू कर दी है, वहीं शिक्षा विभाग अब सभी शिक्षकों का डिजिटल मास्ट #BhagalpurScam,#BiharEducation,#DigitalMasterData

राघोपुर में 13 बच्चों की मौत| मातम के बीच बवाल: बच्चों के दशकर्म में लाठी-डंडे चले, JDU नेता का सिर फटा! | प्रशांत किशोर...

Bihar Raghopur: वैशाली के राघोपुर में 13 बच्चों की मौत के बाद दशकर्म कार्यक्रम में हिंसक झड़प हो गई. जदयू प्रदेश सचिव अजीत यादव गंभीर रूप से घायल हुए. तनाव के बाद प्रशांत किशोर #BiharRaghopur,#JDULeaderInjured,#TejashwiYadav

PM मोदी पर खरगे का विवादित बयान: बिहार में सियासी बवाल, BJP-JDU-HAM ने किया तीखा पलटवार!

Bihar Politics: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के 'मोदी का बाप भी जाएगा' वाले बयान पर बिहार में सियासी तूफान खड़ा हो गया है। भाजपा, जदयू और हम ने कड़ी आपत्ति जताते हुए माफी #BiharPolitics,#MallikarjunKharge,#PMModi

खुशखबरी Darbhanga Airport| SpiceJet Flight! दरभंगा से मुंबई जाने वालों के लिए बड़ी राहत, 45 दिन बाद शुरू हुई ये खास सेवा

Darbhanga SpiceJet Flight: दरभंगा-मुंबई हवाई मार्ग पर डेढ़ महीने से बंद पड़ी स्पाइसजेट की सीधी उड़ान सेवा बहाल हो गई है। दीपावली और छठ महापर्व से ठीक पहले मिली इस राहत से हजारों यात्रियों #DarbhangaNews,#SpiceJetFlight,#BiharTravel