spot_img

सिंहवाड़ा बैंक ऑफ इंडिया में घुसे चोर, अंदर मचा कोहराम

spot_img
- Advertisement -

सिंहवाड़ा बैंक ऑफ इंडिया में घुसे चोर, अंदर मचा कोहराम सिंहवाड़ा बैंक ऑफ इंडिया में घुसे चोर, अंदर मचा कोहराम

- Advertisement -

सिंहवाड़ा, देशज टाइम्स ब्यूरो। सनहपुर श्याम चौक पर बने पुलिस पिकेट के सामने स्थित बैंक ऑफ इंडिया के बिदौली शाखा में चोर घुस गए। विंटिलेटर तोड़कर चोरों ने अंदर पूरी व्यवस्था को खंगाल डाला। मामला सोमवार की सुबह सामने आया। जानकारी के अनुसार जब सफाई कर्मी रामशंकर बैठा बैंक मैनेजर मिथिलेश झा से चाबी लेकर बैंक की सफाई करने गया तो अंदर सारा सामान बिखड़ा पड़ा था। शोर होने पर स्थानीय लोग जुटे। मैनेजर श्री झा बगल में ही किराए के मकान में रहते हैं। उन्होंने बताया कि कैश काउंटिंग मशीन रखने वाले रूम का विंटिलेटर तोड़कर चोर अंदर घुसे।

- Advertisement -

सिंहवाड़ा बैंक ऑफ इंडिया में घुसे चोर, अंदर मचा कोहराम

- Advertisement -

इसके बाद वोल्ट रूम में लगे तीन ताला को तोड़ डाला।अंदर रखे तिजोरी के लॉक को खोलने की कोशिश की लेकिन मजबूत लॉक होने से चोर सिर्फ लॉक का ऊपरी ढक्कन ही खोल पाए। नकदी नहीं मिलने पर चोर ने बैंक के अंदर रखी फाइलों व अन्य कागजात को बिखरा दिया। सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि अंधेरे का फायदा उठाते हुए चोर टॉर्च लेकर अंदर घुसे। चोर ने एक कैमरे पर कागज का टुकड़ा लगा दिया उसके बाद उसने बारी-बारी से सभी जगहों की तलाशी ली। जब चोर को कुछ हाथ नहीं लगा तो उसने तिजोरी वाले रूम में पेचकस, रुखानी व दो हथौड़ी को छोड़ दिया। बैंक पहली मंजिल पर स्थित है। उसके बगल की छत खाली है उसी छत पर रखे पुरानी पानी टंकी के सहारे चोर विंटिलेटर तक पहुंचे और फिर अंदर जाकर चोरी का प्रयास किया। जाते समय चोर ने विंटिलेटर के नीचे खाली पड़े छत पर एक चाकू को छोड़ दिया। मैनेजर ने बताया कि नकदी का मिलान किया गया है। बैंक में रखे सभी पैसे सुरक्षित हैं।

सिंहवाड़ा बैंक ऑफ इंडिया में घुसे चोर, अंदर मचा कोहराम

फाइलों व अन्य कागजात की जांच की जा रही है। घटना की सूचना पर सिंहवाड़ा थाना की पुलिस ने बैंक जाकर छानबीन की है।वहीं बैंक के आंचलिक कार्यालय मुजफ्फरपुर से सिक्योरिटी ऑफिसर बी ओझा भी बैंक आकर स्थिति का जायजा लिया है। जानकारी के अनुसार, बैंक के सामने ही पुलिस पिकेट है जहां होमगार्ड के चार जवानों की तैनाती भी है। बावजूद उसके चोर ने श्याम चौक पर एकसाथ चार दुकानों को निशाना बनाया था। वहीं दिसंबरको निर्माणाधीन राइस मिल का मोटर पंप उखाड़ ले गए थे। लगातार हो रही चोरी की घटना व सोमवार को बैंक से मिले औजार व चाकू के कारण स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश झा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

सिंहवाड़ा बैंक ऑफ इंडिया में घुसे चोर, अंदर मचा कोहराम

 

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur Railway Station छठ पूजा से पहले भागलपुर में रेलवे का बड़ा तोहफा ….मॉड्यूलर वेटिंग हॉल ! यात्रियों की भीड़ होगी नियंत्रित, मिलेगी राहत

Bhagalpur Railway Station: पूर्वी रेलवे के महाप्रबंधक की मंजूरी के बाद भागलपुर रेलवे स्टेशन पर मॉड्यूलर वेटिंग हॉल का निर्माण कार्य शुरू होगा। छठ पूजा से पहले इसे पूरा करने का लक्ष्य है,#BhagalpurRailwayStation,#ChhathPuja,#BiharRailNews

Bihar Politics तेजस्वी यादव पर JDU का तीखा वार: ‘पहले घर संभालें, यूरोप घूम कर आएं’ | पढ़िए – AK-47 – 10 हजार रोजगार...

Tejashwi Yadav: जेडीयू विधायक श्याम रजक ने तेजस्वी यादव पर AK-47 फायरिंग और सरकारी खजाना खाली होने के आरोपों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने तेजस्वी को यूरोप घूमने की सलाह दी।#ShyamRajak,#TejashwiYadav,#BiharPolitics

Darbhanga Muder शादी वाले घर के पास मिली दिलशाद अली की लाश! चाकू से गोदा, हैंडपंप के हत्थे से सिर पर वार, देवरी गांव...

Ghanshyampur Murder: दरभंगा के घनश्यामपुर में एक शादी समारोह से ठीक पहले मातम पसर गया। 22 वर्षीय युवक मोहम्मद दिलशाद अली का शव शादी वाले घर के पास मिला।#BiharCrime,#GhanshyampurMurder,#DarbhangaNews

कचरे से गंगा किनारे बनेगी बिहार की शान! पटना में बन रहा 15 करोड़ का अनोखा 38 कलाकृतियों से सजा ‘वेस्ट टू वंडर’...

Waste to Wonder Park Patna: पटना में गंगा किनारे 'वेस्ट टू वंडर' पार्क लगभग 90% पूरा हो चुका है। 15 करोड़ की लागत से बन रहा यह पार्क अनुपयोगी वस्तुओं से बिहार की कला, संस्कृति और इतिहास को#WasteToWonderPark,#PatnaNews,#BiharTourism