मई,3,2024
spot_img

श्रृंगी ऋषि आश्रम, विद्यापति जन्म स्थली, उच्चैठ भगवती स्थान को जल्द जुड़ेंगे रामायण सर्किट से

spot_img
spot_img
spot_img

मधुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो। राज्य पर्यटन विभाग के कार्यपालक अभियंता कमलेश शर्मा एवं सहायक अभियंता अमरेंद्र अजय,प्रोजेक्ट मैनेजर विनय चौधरी, इंजीनियर सुमित गुप्ता के नेतृत्व में विभाग के अन्य पदाधिकारियों ने बिस्फी प्रखंड क्षेत्र के जगवन गांव स्थित याज्ञवल्क्य तपोभूमि एवं सिंगिया गांव स्थित श्रृंगी ऋषि आश्रम, विद्यापति जन्म स्थली एवं उच्चैठ भगवती स्थान को रामायण सर्किट से जोड़ने एवं विकास कार्यो की योजना बनाने के साथ पर्यटन स्थल का दर्जा देने को लेकर निरीक्षण किया गया।

इससे प्रखंड क्षेत्र के लोंगो में काफी हर्ष देखा जा रहा है। मौके पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष राजकिशोर मिश्र ने बताया कि बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री जीवेश मिश्र एवं बिस्फी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचोल ने स्वयं बिस्फी का दौरा कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आगे की प्रक्रिया शुरू कर दिया है।

बिस्फी वासियों को केन्द्र एवं राज्य की राजग सरकार पर पूर्ण विश्वास है कि मिथिला के सभी आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का जीर्णोद्धार कर मिथिला अपने खोये हुए स्वाभिमान ओर सम्मान को बिहार सहित देश एवं विदेशों में अपनी संस्कृति को पुनः स्थापित करेगी। इस अवसर पर प्रकाश झा,कन्हाई चन्द्र झा,नुनु मिश्र,रमेश मण्डल,घनश्याम झा,मणिकांत मिश्र आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Benipur News| प्रचंड पछुआ, तेज धूप, धूल फांकिए, ये अतिक्रमणकारी...सरकारी मेहमान,...सड़क जाम ले रहा कड़ा इम्तिहान

 

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें