back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

Murder in Chapra : पति था परदेश, बेचती थी शराब, छपरा में शराब कारोबारी महिला की हत्या

spot_img
- Advertisement - Advertisement
 छपरा, देशज न्यूज। जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र के श्यामपुर गांव में शराब का कारोबार करने वाली एक महिला की हत्या की घटना से रविवार को इलाके में सनसनी फैल गयी। महिला के पति दूसरे राज्य में मजदूरी करते हैं। 6 बच्चों की मां यशोदा देवी अपनी दो पुत्रियों की शादी कर चुकी है।
45 वर्षीय यशोदा देवी शनिवार की शाम से गायब थी और उसके बच्चे देर रात तक उसे तलाशते रहे, लेकिन वह नहीं मिली। रविवार को महिला का (Murder of liquor businessman in Chapra, sensation spread in ) शव श्यामपुर – गम्हरिया बांध के किनारे सुनसान स्थान पर जंगल में पाया गया। उसकी हत्या गला दबाकर किए जाने की बात सामने आई है।
 मनदेव महतो की पत्नी यशोदा देवी गांव में ही शराब का अवैध कारोबार करती थी और शराबियों का आना जाना उसके पास रहता था। ऐसी आशंका है कि शराबियों के द्वारा ही उसकी हत्या की गई है, हालांकि पुलिस इस मामले में स्पष्ट रूप से कुछ नहीं बता रही है। परिजनों का कहना है कि शनिवार की देर शाम को यशोदा देवी घर से बाहर निकली थी, जिसके बाद लौटकर नहीं आई।
देर होने पर परिजनों को आशंका हुई तो वह ढूंढने के लिए निकले, लेकिन वह नहीं मिली । सुबह में शौच करने गए लोगों ने श्यामपुर- गम्हरिया बांध के किनारे जंगल में एक महिला का शव पड़े होने की सूचना दी।
 पुलिस का कहना है कि महिला की हत्या गला दबाकर की गई है। ग्रामीणों में चर्चा है कि महिला शराब बेचने का कारोबार करती थी और शराब से जुड़े विवाद में ही उसकी हत्या होने की की आशंका है। फिलहाल पुलिस इस मामले को लेकर सभी बिंदुओं पर वाहन जांच पड़ताल कर रही है।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

शेयर बाजार: किन कंपनियों ने किया निवेशकों को मालामाल, जानिए पूरा लेखा-जोखा

Stock Market: बीते सप्ताह भारतीय शेयर बाजार में निवेशकों का उत्साह कुछ कंपनियों पर...

AI Technology: नींद में भी अब तकनीक का सहारा, ऐसा पंखा जो आपकी हर करवट समझेगा

AI Technology: बेंगलुरु के एक इंजीनियर ने अपनी शानदार सोच और तकनीक का मेल...

Patna Zoo में बर्ड फ्लू का खतरा: 24 घंटे निगरानी, दर्शकों के लिए कड़े नियम लागू

Patna Zoo: प्रकृति का संतुलन जब डगमगाता है, तो इंसानों से लेकर जानवरों तक,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें