spot_img

लेकर रहेंगे हक, सरकार की हठ तोड़ देंगे…

spot_img
- Advertisement -

लेकर रहेंगे हक, सरकार की हठ तोड़ देंगे…

- Advertisement -

कुशेश्वरस्थान, देशज टाइम्स ब्यूरो। आंगनवाड़ी सेविका व सहायिका संघर्ष समिति संघ के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जिला अध्यक्ष श्वेता सुमन, प्रखंड अध्यक्ष विभा देवी व सचिव मीना देवी के संयुक्त नेतृत्व में पंद्रह सूत्री मांगों के समर्थन में बाल विकास परियोजना कार्यालय का घेराव कर कामकाज ठप कर दिया। इस दौरान सेविका व सहायिकाओं ने मांगों के समर्थन में आक्रोशपूर्ण नारे लगाए। मौके पर विभा देवी की अध्यक्षता में सभा हुई। सभा को संबोधित करते हुए सीपीआई के जिला सचिव नारायण जी झा ने कहा कि पंद्रह दिसंबर से जिले के विभिन्न प्रखंडों में मांगों के समर्थन में सेविका-सहायिकाओं का आंदोलन जारी है, लेकिन राज्य सरकार की हठधर्मिता के कारण हड़ताली सेविका-सहायिका के मांगों पर कोई विचार नहीं हो रहा है।

- Advertisement -

लेकर रहेंगे हक, सरकार की हठ तोड़ देंगे…

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि जब तक सेविका-सहायिका की मांगें पूरी नहीं हो जाती है तब तक आंदोलन जारी रहेगा। श्री झा ने कहा कि संघ के विभिन्न मांगों के समर्थन में अगामी 21 दिसंबर को बिरौल कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इसमें भारी संख्या में सेविका-सहायिका को शामिल होने की अपील की। सभा को सीपीआई अंचल मंत्री ब्रजभूषण सिंह, भोगेंद्र यादव, रेखा देवी सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया। मौके पर वीणा देवी, कंचन कुमारी, अनीता देवी सहित दर्जनों की संख्या में सेविका-सहायिका मौजूद थी।

लेकर रहेंगे हक, सरकार की हठ तोड़ देंगे…

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Education News: बिहार जनगणना ड्यूटी में शिक्षकों की परेशानी बढ़ी, अब स्कूल के बाद ही करना होगा सर्वे, जानें नया आदेश

शिक्षकों की जनगणना ड्यूटी: बिहार में अब शिक्षकों को पढ़ाने के साथ-साथ जनगणना का...

Jamui News: वंदे भारत एक्सप्रेस का जमुई में नया स्टॉपेज: यात्रियों को मिली बड़ी राहत, जानें नया टाइम टेबल

वंदे भारत एक्सप्रेस: बिहार के यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है! दानापुर रेल...

Bihar News: पटना पुलिस रिश्वत: जानीपुर थाने का अपर थानाध्यक्ष ₹1 लाख घुस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

पटना पुलिस रिश्वत: बिहार में भ्रष्ट अफसरों पर निगरानी विभाग का शिकंजा लगातार कसता...

Bhagalpur News: ‘विद्रोह खत्म’… तिलका मरा कहां है? | Deshaj Times Special Ep. 10 | कब मिलेगी बाबा Tilka Manjhi की आत्मा को शांति?

फांसी पर झूला शरीर, पर नहीं झुकी पहाड़ियां...माटी की दास्तान। भागलपुर। 13 जनवरी 1785...