back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

छपरा- सिवान एनएच पर स्कॉर्पियो के बीच अहले सुबह आमने-सामने की टक्कर,1 की मौत, 3 घायल

spot_img
- Advertisement - Advertisement
छपरा,देशज न्यूज। जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र के टेकनीवास बाजार के समीप छपरा सीवान नेशनल हाईवे पर दो स्कॉर्पियो के बीच आमने सामने मंगलवार को हुई टक्कर में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना सुबह करीब 9:00 बजे की है। मृतक (Chapra – A face-to-face collision between Scorpio on Siwan NH, 1 killed, 3 injured) की पहचान नहीं हो सकी है।
प्रथम दृष्टया वह भोजपुर जिले का बताया गया है। जबकि दोनों घायल कोपा थाना क्षेत्र के चंदा टोला गांव का निवासी है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है तथा उसकी पहचान करा रही है। पुलिस ने दुर्घटना के शिकार दोनों स्कॉर्पियो को जप्त कर ली है और (Chapra – A face-to-face collision between Scorpio on Siwan NH, 1 killed, 3 injured) मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पूरब तथा पश्चिम दिशा से आ रही दोनों स्कॉर्पियो घने कोहरे तथा ठंड के कारण आपस में टकरा गई, जिसमें पूरब दिशा से पश्चिम की ओर जा रही स्कार्पियो सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि पश्चिम से पूरब जा रही स्कॉर्पियो पर सवार एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घायल तीनों लोग कोपा थाना क्षेत्र के चंदा टोला गांव के निवासी बताए गए हैं।
इस दुर्घटना के कारण छपरा- सीवान नेशनल हाईवे पर करीब डेढ़ घंटे तक सड़क जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी, हालांकि सड़क जाम किसी के द्वारा किया नहीं गया था, लेकिन दोनों वाहनों के आपस में टकरा जाने (Chapra – A face-to-face collision between Scorpio on Siwan NH, 1 killed, 3 injured) के कारण यातायात बाधित हो गया।
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों स्कॉर्पियो को अलग किया तथा सड़क से हटाया जिसके बाद आवागमन बहाल हो सका। पुलिस का कहना है कि मृतक के नाम पता अस्पष्ट रुप से ज्ञात नहीं हो सका है। प्रथम दृष्टया यह पता चला है कि वह भोजपुर जिले के निवासी है। फिलहाल नाम पता का सत्यापन किया जा रहा है। इस मामले (Chapra – A face-to-face collision between Scorpio on Siwan NH, 1 killed, 3 injured) में दोनों स्कॉर्पियो तथा दोनों वाहनों के चालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह: टी20 वर्ल्ड कप में अश्विन का रिकॉर्ड तोड़ने की रेस!

Jasprit Bumrah: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में जब भारत और साउथ...

Shikhar Dhawan News: शिखर धवन ने रचाई सोफी शाइन से शादी, गब्बर के नए सफर पर सितारों ने लुटाया प्यार

Shikhar Dhawan News: भारतीय क्रिकेट के 'गब्बर' शिखर धवन ने अपनी जिंदगी की नई...

शिखर धवन वेडिंग: गब्बर की शाही शादी, सोफी शाइन संग तस्वीरें हुईं वायरल!

Shikhar Dhawan Wedding: क्रिकेट के इस 'गब्बर' ने जब सोफी शाइन का हाथ थामा,...

HPCL Recruitment: ग्रेजुएट अप्रेंटिस ट्रेनी के 608 पदों पर बंपर भर्ती, जानें पूरी आवेदन प्रक्रिया

HPCL Recruitment: इंजीनियरिंग कर चुके युवाओं के लिए हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) में...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें