back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

छपरा-बनियापुर नेशनल हाईवे पर ट्रक के धक्के से युवक की मौत, विरोध में सड़क जाम

spot_img
- Advertisement - Advertisement
छपरा, देशज न्यूज। भगवान बाजार थाना क्षेत्र के करिंगा गांव के पास छपरा-महम्मदपुर नेशनल हाईवे पर ट्रक के धक्के से एक युवक की मौत बुधवार की शाम को हो गयी। इस घटना से आक्रोशित स्थानीय नागरिकों ने करिंगा गांव के पास छपरा- बनियापुर नेशनल हाईवे को बांस से गिरकर जाम कर दिया तथा यातायात बाधित  (Chhapra-Youth killed in truck hit on Baniapur National Highway, road jam in protest) कर दिया।
इसकी सूचना पाकर मौके पर भगवान बाजार तथा मुफस्सिल थाना की पुलिस और सदर अंचल पदाधिकारी पहुंच गए हैं और सङक जाम हटवाने का प्रयास कर रहे हैं। सड़क जाम कर रहे आक्रोशित ग्रामीण मृतक के आश्रितों को मुआवजा देने की मांग पर अड़े हैं। मृतक श्याम चौक निवासी नंदलाल साह के 20 वर्षीय पुत्र रंजन कुमार साह बताया गया है। वह अपने (Chhapra-Youth killed in truck hit on Baniapur National Highway, road jam in protest) परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। ठेला पर फेरी लगाकर भूजा बेचने का काम करता था और उसी से वह अपने परिवार का भरण पोषण करता था।
समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम है और ग्रामीण मुआवजे की मांग को लेकर आए हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रंजन साह श्याम चौक से जगलाल चौधरी कॉलेज के पास जा रहा था और वह सड़क किनारे चल रहा था। इसी दौरान अनियंत्रित ट्रक ने उसे कुचल दिया तथा ट्रक लेकर भागने में चालक कामयाब रहा। इस घटना के कारण मौके पर ही (Chhapra-Youth killed in truck hit on Baniapur National Highway, road jam in protest) उसकी मौत हो गई। आस पास के लोगों ने देखा तो परिजनों को सूचना दी। घटना के बाद काफी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए और सड़क दुर्घटना के खिलाफ आक्रोशित होकर सड़क जाम कर दिया।
यह भी पढ़ें:  बांका में 'नंगा नाच' पर मचा बवाल, भड़के BJP कार्यकर्ताओं ने किया Rahul Gandhi Protest, फूंका पुतला
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह: टी20 वर्ल्ड कप में अश्विन का रिकॉर्ड तोड़ने की रेस!

Jasprit Bumrah: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में जब भारत और साउथ...

Shikhar Dhawan News: शिखर धवन ने रचाई सोफी शाइन से शादी, गब्बर के नए सफर पर सितारों ने लुटाया प्यार

Shikhar Dhawan News: भारतीय क्रिकेट के 'गब्बर' शिखर धवन ने अपनी जिंदगी की नई...

शिखर धवन वेडिंग: गब्बर की शाही शादी, सोफी शाइन संग तस्वीरें हुईं वायरल!

Shikhar Dhawan Wedding: क्रिकेट के इस 'गब्बर' ने जब सोफी शाइन का हाथ थामा,...

HPCL Recruitment: ग्रेजुएट अप्रेंटिस ट्रेनी के 608 पदों पर बंपर भर्ती, जानें पूरी आवेदन प्रक्रिया

HPCL Recruitment: इंजीनियरिंग कर चुके युवाओं के लिए हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) में...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें