back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 17, 2026
spot_img

मधेपुरा में प्रोफेसर को पुलिस ने पकड़ा, छात्रों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प, 6 पुलिसकर्मी जख्मी

spot_img
- Advertisement - Advertisement

मधेपुरा, देशज न्यूज। बिहार के मधेपुरा शहर में वाहन चेकिंग के दौरान बुधवार देर रात एक प्रोफेसर को पुलिस ने पकड़ा तो सैंकडों छात्रों ने नगर थाने में पहुंच  जमकर उत्पात मचाया। पुलिस –छात्रों की झड़प में (Police arrested professor in Madhepura, clash between students and police, six policemen injured) करीब छह पुलिसकर्मी घायल हो गए।

- Advertisement -

मधेपुरा के आरक्षी अधीक्षक (एसपी) योगेंद्र कुमार ने गुरुवार को इस घटना के बारे में मीडिय से बातचीत में कहा कि  बुधवार देर रात पूर्णिया गोला के पास प्रोफेसर आरपी यादव अपने भाई के साथ बाइक से जा रहे थे।

- Advertisement -

इसी दौरान नगर थाना की पुलिस ने उन्हें ड्राइविंग लाइसेंस के लिए पकड़ लिया। पुलिसकर्मी और आरपी यादव के बीच अभद्र भाषा (Police arrested professor in Madhepura, clash between students and police, six policemen injured) का संवाद हुआ, दोंने के बीच बहसबाजी शुरू हो गई। इसी दौरान आरपी यादव के भाई ने सोशल मीडिया पर लाइव करना शुरू कर दिया। लाइव देखकर सैंकड़ों की संख्या में छात्र सदर थाना पहुंच गए और रोड़ेबाजी शुरू कर दी।

- Advertisement -

एसपी योगेंद्र कुमार ने कहा कि  लाइव से भड़के पुलिसकर्मियों ने भी छात्रों पर बल प्रयोग किया। पुलिस –छात्रों के बीच करीब तीन घंटे तक झड़प चली। इसमें पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि एक  के सिर में चोटे आई है जिससे उनका सर फट गया।

थाने में नीलामी के लिए रखी 8-10 गाड़ियों को भी छात्रों ने नुकसान (Police arrested professor in Madhepura, clash between students and police, six policemen injured) पहुंचाया है। इस मामले में पुलिस ने आज कार्रवाई करते हुए 16 छात्रों  को को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल शहर के विभिन्न लॉज में छापेमारी चल रही है।

उल्लेखनीय है कि आरपी यादव निजी महाविद्याल में रसायन विभाग में कार्यरत हैं। शहर में उनका अपना कोचिंग  संस्थान चलता है, जिसके कारण छात्रों की यह भीड़ देर रात उमड़ी। सोशल मीडिया पर (Police arrested professor in Madhepura, clash between students and police, six policemen injured) जैसे ही छात्रों ने लाइ्व देखा, वे आक्रोशित हो गए। तत्काल स्टूडेंट एक्शन में आ गए और नगर थाने की ओर चल पड़े। 100 की संख्या में छात्र थाने में पहुंचे और तोड़फोड़ मचाना शुरू कर दिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Gold Price में आई बड़ी गिरावट: क्या खत्म हो गया सोने का सुनहरा दौर?

Gold Price: साल 2025 में सोने की चमक ने निवेशकों को ऐसा जबरदस्त रिटर्न...

एयर इंडिया इंटरनेशनल फ्लाइट्स: विदेशी उड़ानों की बदहाली पर सांसद ने किया सवाल, मांगी सरकारी दखलअंदाजी

Air India International Flights: कभी भारतीय विमानन की शान रही एयर इंडिया, अब विदेशी...

Bokaro News: छात्रों के भविष्य का सवाल! DC Ajay Nath Jha ने DJ बजाने वालों को दी सख्त चेतावनी, कहा- ‘पढ़ाई में न डालें...

Bokaro News: इम्तिहान की घड़ी छात्रों के लिए किसी तपस्या से कम नहीं होती,...

Jamui News: BJP का मेगा प्लान, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को मिलेगी विशेष ट्रेनिंग, जानें क्या है पूरी रणनीति

Jamui News: चुनावी चौसर पर बिसात बिछने लगी है और भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें