back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

छपरा जंक्शन पर कर्मभूमि एक्सप्रेस से बच्चा गायब, आरपीएफ के पदाधिकारियों की कवायद तेज

spot_img
- Advertisement - Advertisement

छपरा, देशज न्यूज। पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल के पदाधिकारी गुरुवार को  एक बच्चे के ट्रेन से गायब हो जाने की खबर से घंटों परेशान रहे। कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन में पश्चिम बंगाल के एक यात्री पूरे परिवार के साथ सफर कर रहा था। उसने रेल प्रशासन को सूचना दी कि उसका बच्चा 14 वर्षीय शाने (Child missing from Karmabhumi Express at Chapra Junction, RPF office bearers intensify) पाल चलती ट्रेन से गायब हो गया है। उसके की ओर से रेल प्रशासन को सूचना दी गई थी कि सीवान रेलवे स्टेशन से ट्रेन खुलने के बाद उसका बच्चा बाथरूम करने के लिए गया था और वह लौटकर नहीं आया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बांका में 'नंगा नाच' पर मचा बवाल, भड़के BJP कार्यकर्ताओं ने किया Rahul Gandhi Protest, फूंका पुतला

रेलवे सुरक्षा बल ने सुरक्षा कंट्रोल की ओर से इसकी सूचना छपरा जंक्शन तथा सीवान जंक्शन के अधिकारियों को दी। इसके बाद आरपीएफ छपरा जंक्शन अनिरुद्ध राय दल बल के साथ बच्चे की तलाश में जुट गए। उन्होंने अपने स्तर से रेलवे ट्रैक के निकटवर्ती पंचायतों के पंचायत प्रतिनिधियों, अस्पताल, थाना सभी से संपर्क (Child missing from Karmabhumi Express at Chapra Junction, RPF office bearers intensify)  किया। इतना ही नहीं छपरा जंक्शन से करीब 5 किलोमीटर दूर तक रेलवे ट्रैक पर पैदल गश्त करते हुए टेकनीवास पहुंचे।

- Advertisement -

वह अब आगे कोपा सम्हौता स्टेशन की तरफ जा रहे थे। इसी बीच आरपीएफ सुरक्षा कंट्रोल के द्वारा यह जानकारी दी गई कि ट्रेन से गायब बच्चा गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर उतर गया था, जिसे भटकते हुए पाया गया। तत्काल इसकी सूचना बालक के परिजनों को दी गयी। उसके परिजनों ने राहत की सांस ली है। चलती ट्रेन से बच्चे के गायब होने की सूचना से पूरे रेल महकमे में खलबली मच गई थी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बांका में 'नंगा नाच' पर मचा बवाल, भड़के BJP कार्यकर्ताओं ने किया Rahul Gandhi Protest, फूंका पुतला

दरअसल कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन का गोरखपुर से प्रस्थान करने के बाद छपरा जंक्शन पर ही स्टॉपेज है, लेकिन बच्चे के परिजनों के द्वारा रेल प्रशासन को यह सूचना दी गई थी कि ट्रेन के सीवान से गुजरने के बाद और छपरा जंक्शन पहुंचने के पहले वह गायब हुआ है, जिससे बच्चे के ट्रेन से गिरने की आशंका थी, हालांकि छपरा जंक्शन पर (Child missing from Karmabhumi Express at Chapra Junction, RPF office bearers intensify)  ट्रेन पहुंचने के बाद पूरी ट्रेन की तलाशी ली गयी, जिसके कारण करीब 20 मिनट तक ट्रेन छपरा जंक्शन पर रुकी रही।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह: टी20 वर्ल्ड कप में अश्विन का रिकॉर्ड तोड़ने की रेस!

Jasprit Bumrah: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में जब भारत और साउथ...

Shikhar Dhawan News: शिखर धवन ने रचाई सोफी शाइन से शादी, गब्बर के नए सफर पर सितारों ने लुटाया प्यार

Shikhar Dhawan News: भारतीय क्रिकेट के 'गब्बर' शिखर धवन ने अपनी जिंदगी की नई...

शिखर धवन वेडिंग: गब्बर की शाही शादी, सोफी शाइन संग तस्वीरें हुईं वायरल!

Shikhar Dhawan Wedding: क्रिकेट के इस 'गब्बर' ने जब सोफी शाइन का हाथ थामा,...

HPCL Recruitment: ग्रेजुएट अप्रेंटिस ट्रेनी के 608 पदों पर बंपर भर्ती, जानें पूरी आवेदन प्रक्रिया

HPCL Recruitment: इंजीनियरिंग कर चुके युवाओं के लिए हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) में...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें