back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 17, 2026
spot_img

मिथिलाचंल से जुड़ा अंग प्रदेश, भागलपुर से जयनगर के लिए रेल सेवा शुरु, नेपाल भी गदगद

spot_img
- Advertisement - Advertisement

पटना/भागलपुर/मधुबनी, देशज न्यूज।।बिहार में रेल कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए मालदा रेल मंडल के भागलपुर जंक्शन से जयनगर के लिए आज से रेल सेवा की शुरुआत हो गई है। भागलपुर (अंग प्रदेश) से मिथिलांचल (Rail service started from Mithilachal to Anga Pradesh, Bhagalpur to Jayanagar, Nepal too Gadgad) की भारत-नेपाल सीमा पर स्थित जयनगर जंक्शन तक इस रेल सेवा की शुरुआत से नेपाल, झारखंड, मुंगेर तक के लोगों को लाभ होगा।

- Advertisement -

भागलपुर जयनगर एक्सप्रेस को सांसद अजय मंडल, कहलगांव विधायक पवन कुमार, मेयर सीमा साहा और डीआरएम यतेंद्र कुमार ने हरी झंडी दिखाकर को रवाना किया। ट्रेन सवा की शुरुआत से शहरवासियों में (Rail service started from Mithilachal to Anga Pradesh, Bhagalpur to Jayanagar, Nepal too Gadgad) गजब का उत्साह दिखा। पहले दिन भागलपुर से 166 यात्री सफर किए।

- Advertisement -

इस मौके पर मालदा रेल मंडल के डीआरएम ने इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मिथिलांचल के लिए भागलपुर से कोई ट्रेन नहीं थी। पहली बार भागलपुर से जयनगर के बीच नई ट्रेन की शुरुआत की गई है। अब इस ट्रेन के चलने से भागलपुर के अलावा मुंगेर, बांका और झारखंड के यात्रियों को भी काफी सहूलियत होगी। डीआरएम ने कहा कि यात्री सुविधाओं पर मालदा मंडल का पूरा फोकस है। जल्द ही भागलपुर से आउट देना का परिचालन सामान्य होगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दिनदहाड़े Biraul प्रखंड परिसर से वकील के मुंशी की बाइक ले उड़े चोर, पुलिस महकमे में हड़कंप!

उन्होंने कहा कि  नई ट्रेन चलने से व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। मिथिलांचल का मखाना का कारोबार बढ़ेगा। भागलपुर के व्यवसायियों में इसको लेकर काफी उत्साह है। चेंबर आप कॉमर्स ने इसके लिए रेलवे के अधिकारियों को बधाई भी दी है। मंडल सुरक्षा आयुक्त राहुल राज, आरपीएफ इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह और पूरी टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते दिखे।

भागलपुर जयनगर के बीच नई ट्रेन चलने से अंग प्रदेश के लोगों को पड़ोसी देश नेपाल जाना भी आसान हो गया है। यहां के लोग अब जयनगर स्टेशन नेपाल आ जा सकते हैं। नई ट्रेन भागलपुर जंक्शन से सुबह 7.50 बजे चलेगी और शाम चार बजकर पांच मिनट पर जयनगर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन जयनगर से रात 8.30 बजे चलेगी और सुबह 5.30 बजे भागलपुर जंक्शन पहुंचेगी।

इस मौके पर सीनियर डीसीएम पवन कुमार, सीनियर डीओएम एके मौर्या, सीनियर डीएमई सतेंद्र तिवारी, एसीएम बीके मिश्रा, स्टेशन अधीक्षक समर सिंह, सीनियर सेक्शन इंजीनियर एके अख्तर, चीफ यार्ड मास्टर प्रमोद कुमार, स्टेशन मास्टर विक्रम सिंह, ट्रैफिक इंस्पेक्टर बीबी तिवारी, सीआइटी आरएन पासवान, बीके महाराज, डीआरयूसीसी के सदस्य अभिषेक जैन, पूर्व सदस्य कुंज बिहारी झुनझुनवाला भी थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Gold Price में आई बड़ी गिरावट: क्या खत्म हो गया सोने का सुनहरा दौर?

Gold Price: साल 2025 में सोने की चमक ने निवेशकों को ऐसा जबरदस्त रिटर्न...

एयर इंडिया इंटरनेशनल फ्लाइट्स: विदेशी उड़ानों की बदहाली पर सांसद ने किया सवाल, मांगी सरकारी दखलअंदाजी

Air India International Flights: कभी भारतीय विमानन की शान रही एयर इंडिया, अब विदेशी...

Bokaro News: छात्रों के भविष्य का सवाल! DC Ajay Nath Jha ने DJ बजाने वालों को दी सख्त चेतावनी, कहा- ‘पढ़ाई में न डालें...

Bokaro News: इम्तिहान की घड़ी छात्रों के लिए किसी तपस्या से कम नहीं होती,...

Jamui News: BJP का मेगा प्लान, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को मिलेगी विशेष ट्रेनिंग, जानें क्या है पूरी रणनीति

Jamui News: चुनावी चौसर पर बिसात बिछने लगी है और भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें