spot_img

नवी मुंबई खारघर गोलीबारी में बिहार के सीतामढ़ी के चार अपराधी गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement -
 मुंबई, देशज न्यूज। होटल शुरू करने के लिए जरुरी पैसे के लिए लूटपाट करने का गिरोह बनाए जाने का खुलासा नवी मुंबई के खारघर पुलिस ने किया है।  इस गिरोह के चार लोगो को गिरफ्तार किया है। इन्ही आरोपियों ने शनिवार देर रात को खारघर में लूटपाट के इरादे से युवक पर गोलीबारी किए जाने की जानकारी (Four criminals arrested in Sitamarhi, Bihar in Navi Mumbai Kharghar firing) वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शत्रुधन माली ने दिया है।
जानकारी अनुसार  प्रतीक रवींद्र आहेर (24) पर लूट के इरादे से गोलीबारी करने के आरोप में विपीन शैलेंद्र ठाकुर (19 ) , गोपाल ननु सिंह (23 ) , अभिनंदन कुमार गणेश शर्मा (23 ) और मुचन नागेंद्र ठाकुर (19 ) को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चारों आरोपी मूल रूप से बिहार के सीतामढ़ी के मोहनी मंडी के रहने (Four criminals arrested in Sitamarhi, Bihar in Navi Mumbai Kharghar firing) वाले है।
पेण के रहने वाले प्रतीक शनिवार देर रात को वाशी से पेण के तरफ जा रहे थे।  तभी खारघर के पास सिगरेट लेते समय तीन आरोपी उनके पास आकर सबसे पहले मोबाइ ल , पैसा और गाडी की चाभी मांगने लगें। नहीं देने पर जबरन छीनने की कोशिश किए।
इसके बाद प्रतीक को गोली मारकर फरार हो गए। इस घटना के (Four criminals arrested in Sitamarhi, Bihar in Navi Mumbai Kharghar firing) बाद खारघर पुलिस ने प्रतीक को उपचार के लिए भर्ती कराने के साथ ही आरोपियों के तलाश में जुट गए।
            सीसीटीवी फुटेज से लगा आरोपियों का सुराग 
पुलिस ने घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच किए जाने पर कुछ युवक संदेहास्पद रूप  से दिखाई दिए। जानकारी मिला की आरोपी पिछले  सप्ताह  ही किराए घर में रहने आए थे।  जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शत्रुधन माली के साथ महिला पुलिस निरीक्षक बिडवे मैडम ,एपीआई पढार ,मानसिंग पाटिल ,पीएसआई नरेंद्र बेलदार ,गुहाने और खारघर की टीम ने जाल बिछाकर दो आरोपियों को हिरासत में लिया।  उनसे पूछताछ किए जाने पर लूटपाट के (Four criminals arrested in Sitamarhi, Bihar in Navi Mumbai Kharghar firing) इरादे से घटना को अंजाम दिए जाने का कबूल किया।
पूछताछ के आधार पर उनके साथ के दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि चारों ने मिलकर एक होटल शुरू करने का प्लान बनाया बनाया था। लेकिन पैसे कम पड़ रहे थे। इसके लिए लूट पाट  डकैती के माध्यम से पैसे जमा करने के  चारो ने मिलकर गिरोह बना ली। इस प्लान के अनुसार (Four criminals arrested in Sitamarhi, Bihar in Navi Mumbai Kharghar firing) खारघर के कोपरा में सबसे पहले किराये का मकान लिए। उसके बाद अगले कुछ महीनो में लूटपाट और डकैती के माध्यम से पैसा जमा करने के लिए इस तरह के घटनाओ को अंजाम देने वाले थे।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Samsung WindFree AC: अब बिना झटके की हवा से होगी बिजली की भारी बचत!

गर्मियों का मौसम अपने पूरे शबाब पर है और ऐसे में हर कोई चिलचिलाती...

हनुमान जयंती 2026: मंगल गोचर 2026 के अद्भुत संयोग से चमकेगी इन राशियों की किस्मत

Mangal Gochar 2026: चैत्र पूर्णिमा का पावन दिवस, जब अंजनी पुत्र हनुमान ने धरती...

IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ को रौंदा, समीर रिजवी और स्टब्स का तूफान

Delhi Capitals: आईपीएल 2026 में रोमांच अपने चरम पर है और हर मैच के...

सरकार का नया आदेश: अब भारतीय बाजार में नहीं दिखेंगे चीनी CCTV Camera, जानें पूरा प्रभाव

CCTV Camera: भारत में सुरक्षा और निगरानी प्रणालियों में एक बड़ा बदलाव आ रहा...