back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 23, 2026
spot_img

राज्य क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 3 फरवरी को होगा ट्रायल,सफल प्रतिभागियों को भेजा जाएगा नवादा

spot_img
- Advertisement - Advertisement

गोपालगंज। बिहार एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वाधान में नवादा में तीन फरवरी से आयोजित राज्य क्रॉस कंट्री (रोड रेस) प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिला क्रॉस कंट्री टीम का चयन एक फरवरी को ट्रायल के माध्यम से किया जाएगा।

- Advertisement -

इसकी जानकारी देते हुए जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव डॉ अमीर उल हक ने रविवार को कहा कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए स्थानीय मिंज स्टेडियम में सुबह 11 बजे से ट्रायल लिया जाएगा।जिसमें बालक ,बालिका अंडर 16,बालक, बालिका अंडर 18, बालक बालिका अंडर 20 और पुरुष महिला वर्ग के लिए ट्रायल होगा।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि बालक- बालिका अंडर 16 आयु वर्ग में दो किलोमीटर, बालक अंडर 18 में छह किलोमीटर बालिका अंडर 18 आयु वर्ग में चार किलोमीटर बालक अंडर 20 आयु वर्ग में आठ किलोमीटर, बालिका अंडर 20 आयु वर्ग में छह किलोमीटर, तथा पुरुष और महिला वर्ग में 10 किलोमीटर की स्पर्धा के लिए ट्रायल होगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  T20 World Cup 2026: भारत-साउथ अफ्रीका के बीच सुपर 8 का महामुकाबला, प्लेइंग इलेवन में बड़े बदलाव

भाग लेने वाले खिलाड़ियों की आयु की गणना इस प्रकार से होगी।

बालक और बालिका अंडर-16 के लिए 22 फरवरी 2005 से 21 फरवरी 2007 के बीच होना चाहिए। जबकि बालक बालिका अंडर 18 के लिए आयु की गणना 22 फरवरी 2003 से 21 फरवरी 2005 के बीच होनी चाहिए। जबकि बालक बालिका अंडर 20 और पुरुष महिला की आयु की गणना 22 फरवरी 2001 से 21 फरवरी 2003 के बीच की जाएगी। राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा इस ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा।

पुरुष, महिला बालक, बालिका अंडर 20 आयु वर्ग में से चार चार खिलाड़ी का चयन किया जाएगा। जबकि अंडर 16 बालक और बालिका अंडर-19 बालक और बालिका वर्ग में सिर्फ दो दो खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा खिलाड़ियों के चयन के लिए जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष सचिव शशि भूषण की अध्यक्षता में एक चयन समिति का गठन किया गया तथा विनीत कुमार शर्मा को चयन समिति का सचिव तथा कमल कुमार पटेल, प्रदीप कुमार यादव तथा मनीष को सदस्य बनाया गया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Tata Punch EV का टॉप मॉडल खरीदना चाहते हैं? जानें कितनी EMI बनेगी

Tata Punch EV: इलेक्ट्रिक वाहनों का क्रेज भारत में तेजी से बढ़ रहा है...

भाग्यश्री ने ऑफ-व्हाइट ड्रेस में ढाया कहर, कैमरे में कैद हुआ उनका खास Birthday Celebration!

Bhagyashree News: बॉलीवुड की एवरग्रीन ब्यूटी भाग्यश्री ने हाल ही में अपने जन्मदिन का...

Oppo Find X8 Pro पर ₹13,009 का बंपर डिस्काउंट: जानें कैसे पाएं ये फ्लैगशिप स्मार्टफोन सस्ती कीमत पर

Oppo Find X8 Pro: भारत के प्रीमियम स्मार्टफोन बाजार में अपनी जगह बनाने वाला...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें