back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

छपरा के स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप, 20 चिकित्सा पदाधिकारियों समेत 50 कर्मियों के जनवरी के वेतन पर रोक

spot_img
- Advertisement - Advertisement

छपरा, देशज न्यूज। स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों तथा कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका ऑनलाइन नहीं करना प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों तथा स्थापना लिपिकों को महंगा पड़ गया। इस मामले को सिविल सर्जन डॉ.माधवेश्वर झा ने काफी गंभीरता से लिया है और 20 प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों तथा स्वास्थ्य विभाग के सभी कार्यालयों के स्थापना लिपिकों के जनवरी माह के वेतन भुगतान पर अगले आदेश तक रोक लगाए जाने का आदेश दिया है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

सिविल सर्जन ने रविवार को बताया कि जिलाधिकारी ने जिला स्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मियों के सेवा पुस्तिका को एचआरएमएस के तहत ऑनलाइन करने का आदेश चार दिसम्बर को दिया था। साथ ही 28 नवम्बर 2020, तीन दिसम्बर 2020 और पांच दिसम्बर 2020, 18 जनवरी 2021 व 15 दिसम्बर 2020 को सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों और स्थापना लिपिको को एचआरएमएस के तहत सभी स्वास्थ्य कर्मियों की सेवा पुस्तिका ऑनलाइन करने का आदेश दिया गया था।समीक्षा में पाया गया है कि प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों तथा स्थापना लिपिकों के द्वारा सेवा पुस्तिका ऑनलाइन करने में अभी रुचि नहीं ली जा रही है।

- Advertisement -

 

यह भी पढ़ें:  बांका में 'नंगा नाच' पर मचा बवाल, भड़के BJP कार्यकर्ताओं ने किया Rahul Gandhi Protest, फूंका पुतला

उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के अंदर शत शत प्रतिशत कर्मियों की सेवा पुस्तिका ऑनलाइन करने का आदेश दिया गया है। साथ ही सेवा पुस्तिका ऑनलाइन होने तक जनवरी माह के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी गई है। उन्होंने बताया कि जिन कार्यालयों के द्वारा सेवा पुस्तिका ऑनलाइन करने का काम एक सप्ताह के अंदर पूरा कर लिया जायेगा, उनके वेतन भुगतान का आदेश दिया जायेगा। एक सप्ताह के अंदर आदेश का अनुपालन नहीं करने वाले कर्मियों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:  बांका में 'नंगा नाच' पर मचा बवाल, भड़के BJP कार्यकर्ताओं ने किया Rahul Gandhi Protest, फूंका पुतला

 

इनके वेतन भुगतान पर लगी है रोक

डॉक्टर साजन कुमार एकमा, डॉ रोशन कुमार दिघवारा, डॉक्टर सुभाष तिवारी जलालपुर, डॉक्टर रोहित कुमार मांझी, डॉक्टर अनंत नारायण कश्यप मशरक, डॉक्टर सुमन कुमार परसा, डॉ श्याम सुंदर प्रसाद सदर छपरा, डॉ रीना सिन्हा रिविलगंज, डॉक्टर हरिशंकर चौधरी सोनपुर, डॉ सरोज कुमारी सिन्हा अमनौर, डॉक्टर अरुण प्रकाश बनियापुर, डॉक्टर बाबूलाल प्रसाद लहलादपुर, डॉक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह दरियापुर, डॉ संजीत कुमार गरखा, डॉक्टर महेंद्र मोहन नगरा, डॉ आर एन तिवारी मढौरा, डॉ जे ए गोस्वामी पानापुर, डॉक्टर गोपाल कृष्ण मकेर, डॉक्टर श्रीनाथ प्रसाद तरैया, डॉ विजय किशोर इसुआपुर तथा स्थापना लिपिक ललन कुमार सिंह अमनौर, चंद्रशेखर रावत दरियापुर, पवन कुमार महतो लहलादपुर, गजेंद्र राय दरियापुर, संजय कुमार मांझी गरखा, शिव शंकर भगत नगरा, रंजीत कुमार सिंह मढौरा, दिलीप कुमार मढौरा, धीरज प्रकाश पानापुर, कुणाल कुमार मकेर, मनोज कुमार वर्मा तरैया, मुकेश कुमार राम तरैया, मनोज कुमार सिंह इसुआपुर, रणविजय प्रताप सिंह दिघवारा, धर्मेन्द्र कुमार राम एकमा, मोहम्मद शमीम जलालपुर, वीरेंद्र कुमार गुप्ता मांझी, राजेश कुमार परसा, धर्मेन्द्र कुमार रिविलगंज, मृदुल सेन सदर प्रखंड छपरा, नंदकुमार सोनपुर, मुंशी पासवान सोनपुर , नीरज कुमार सिंह मशरक, रवि शेखर सुमन मास मीडिया कार्यालय, विकास कुमार कुष्ठ नियंत्रण इकाई, निरंजन सिंह जिला प्रतिरक्षण कार्यालय, राकेश कुमार सिंह फाइलेरिया नियंत्रण इकाई, राकेश कुमार सदर अस्पताल, शशि रंजन कुमार सिविल सर्जन कार्यालय, विनोद कुमार एएनएम स्कूल छपरा शामिल हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

स्मार्ट निवेश की कुंजी: अपने Portfolio Diversification से कैसे करें अधिकतम लाभ

Portfolio Diversification: आर्थिक दुनिया में जहाँ हर दिन नए झटके और अवसर आते रहते...

iQOO 15R: गेमिंग प्रेमियों के लिए आ रहा दमदार Smartphone Launch

Smartphone Launch: भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एक बार फिर हलचल तेज होने वाली है।...

Box Office Collection: ‘ओ रोमियो’ ने मचाया गदर, ‘बॉर्डर 2’ और ‘मर्दानी 3’ का भी बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार!

Box Office Collection News: सिनेमाघरों में इन दिनों कई धमाकेदार फिल्में दर्शकों का दिल...

फैशन डिजाइनिंग: 12वीं के बाद एक उज्ज्वल और आकर्षक करियर

Fashion Designing: आज के दौर में फैशन इंडस्ट्री तेजी से आगे बढ़ रही है...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें