back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 17, 2026
spot_img

कोडरमा : ट्रक से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद 10 बोरे गांजे की कीमत 15 लाख, दो गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement - Advertisement

कोडरमा,देशज न्यूज।  कोडरमा पुलिस ने एक ट्रक से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद किया है। बरामद 10 बोरा गांजा की कीमत 15 लाख से अधिक बताई जाती है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कोडरमा एसपी डॉ एहतेशाम वकारीब ने रविवार को चंदवारा थाना में प्रेसवार्ता कर उक्त जानकारी दी।

- Advertisement -

उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर ट्रक (पीबी23जे 7541) को मदनगुण्डी के पास रोककर जांच की गई। ट्रक की तलाशी के दौरान डाले में बने एक विशेष बॉक्स से 10 बोरे में रखे लगभग 247 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत लगभग 15 लाख रुपए बताई गई है। अवैध गांजे को ट्रक में बने विशेष बॉक्स में काफी चतुराई के साथ छुपाकर ले जाया जा रहा था। थाना प्रभारी सोनी प्रताप ने इसकी सूचना विभाग के वरीय पदाधिकारी को दी।

- Advertisement -

मौके पर पहुंचे डीएसपी संजीव कुमार ने गिरफ्तार चालक व उप चालक से गांजा के संबंध में पूछताछ की। इस बाबत कोई कागजात नहीं प्रस्तुत किया गया। वहीं दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें शमशाद खान, फतेहगढ़ (पंजाब) और गुरमीत सिंह, फरीदकोट (पंजाब) शामिल हैं।

- Advertisement -

एसपी श्री वकारीब ने बताया कि गांजा को उड़ीसा के संबलपुर से आगे सोनपुर से लोड कर बिहार शरीफ ले जा रहे थे। उक्त ट्रक को जब्त कर लिया गया है। वहीं गिरफ्तार लोगों के पास से 2 मोबाइल और 8 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। यहां उल्लेखनीय हो कि जिले में कई लोगों द्वारा अवैध तरीके से गांजा का व्यवसाय करने की जानकारी मिली है। बिहार के कई इलाकों में भी कोडरमा होकर गांजा की सप्लाई की जाती है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सनी देओल: ‘गबरू’ की रिलीज से पहले खुलासा, जब लोग उन्हें समझते थे ‘डफर’!

Sunny Deol News: बॉलीवुड के 'ढाई किलो के हाथ' वाले एक्शन किंग सनी देओल...

Ramadan 2026: सऊदी में दिखा चाँद, जानिए भारत में कब से शुरू होगा रमजान का पाक महीना

आवेश आलम अररिया।Ramadan 2026: इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं और बरकतों का महीना दबे...

Darbhanga Road Accident: दरभंगा में भीषण हादसे में पूर्व मुखिया की दर्दनाक मौत, वाहन ने रौंदा,आक्रोशित लोगों का सड़क जाम

Darbhanga Road Accident: सड़कें जो मंजिल तक पहुंचाती हैं, कभी-कभी मौत का फरमान भी...

Rashmika Mandanna का घर है सादगी और लग्जरी का अद्भुत संगम, देखें इनसाइड तस्वीरें

Rashmika Mandanna News:Rashmika Mandanna का घर है सादगी और लग्जरी का अद्भुत संगम, देखें...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें