back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

छपरा में दहेज के लिए नवविवाहित मां और 19 माह के बेटे की जलाकर हत्या

spot_img
- Advertisement - Advertisement

छपरा, देशज न्यूज। जिले के गरखा थाना क्षेत्र के उत्तर कदना गांव में दहेज के लिए एक महिला को उसके बच्चे के साथ जलाकर मार देने के मामले में मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कराई गई। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी है और इसकी जांच कर रही है।

- Advertisement -

बताया जाता है कि बनियापुर थाना क्षेत्र के बेरूई गांव निवासी पिंकी देवी की शादी गरखा थाना क्षेत्र के उत्तर कदना गांव निवासी सूरज महतो के साथ 2 वर्ष पहले हुई थी। शादी के बाद से महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था और मांग पूरी नहीं होने के कारण सोमवार व मंगलवार की मध्य रात में जलाकर मां बेटे की हत्या कर दी गयी। मृतकों में सूरज महतो की पत्नी पिंकी देवी 24 वर्ष तथा 19 माह के पुत्र शुभम शामिल है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बांका में 'नंगा नाच' पर मचा बवाल, भड़के BJP कार्यकर्ताओं ने किया Rahul Gandhi Protest, फूंका पुतला

इस मामले में पिंकी के पिता के बयान पर लड़का थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है, जिसमें आरोप है कि दहेज के लिए उनकी पुत्री पिंकी तथा नाती शुभम को जिंदा जला दिया गया। इस मामले में गङखा थानाध्यक्ष अमृतेष कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि पिंकी देवी के पति वर्तमान समय में घर पर नहीं रहता है। वह दूसरे राज्य में मजदूरी करता है। घर पर केवल महिला के सास- ससुर रहते हैं । यह मामला आत्महत्या का है? या हत्या का? जांच के बाद ही स्पष्ट रूप से कहा जा सकेगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

स्मार्ट निवेश की कुंजी: अपने Portfolio Diversification से कैसे करें अधिकतम लाभ

Portfolio Diversification: आर्थिक दुनिया में जहाँ हर दिन नए झटके और अवसर आते रहते...

iQOO 15R: गेमिंग प्रेमियों के लिए आ रहा दमदार Smartphone Launch

Smartphone Launch: भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एक बार फिर हलचल तेज होने वाली है।...

Box Office Collection: ‘ओ रोमियो’ ने मचाया गदर, ‘बॉर्डर 2’ और ‘मर्दानी 3’ का भी बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार!

Box Office Collection News: सिनेमाघरों में इन दिनों कई धमाकेदार फिल्में दर्शकों का दिल...

फैशन डिजाइनिंग: 12वीं के बाद एक उज्ज्वल और आकर्षक करियर

Fashion Designing: आज के दौर में फैशन इंडस्ट्री तेजी से आगे बढ़ रही है...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें