back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

छपरा पटना मुख्य मार्ग एनएच-19 पर बस ने बुलेट सवार दंपती को रौंदा, महिला की मौत, पति-गोद में बैठे बच्चे की हालत गंभीर, आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को उठाने से पुलिस को रोका, हंगामा

spot_img
- Advertisement - Advertisement
छपरा, देशज न्यूज। जिले के दिघवारा थाना क्षेत्र के छपरा पटना मुख्य मार्ग एनएच-19 पर बस्ती जलाल के समीप अनियंत्रित ईडेन बस ने एक बुलेट पर सवार दंपति समेत तीन लोगों को गुरूवार को रौंद डाला। मौके पर ही महिला की मौत हो गई। बुलेट पर सवार उसके पति तथा एक बच्चे को आस पास के लोगों ने उठाकर अस्पताल भेजवाया। महिला का शव बस के चक्का में फंसे रहने के कारण सड़क जाम हो गया।
घटना की जानकारी पाकर मौके पर दिघवारा थाना की पुलिस पहुंच गयी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया बच्चे समेत दो लोगों को गंभीर हालत में बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया है। मृत महिला तथा घायल अवतार नगर थाना क्षेत्र के डुमरी अड्डा का निवासी बताए गए हैं । इस घटना के कारण स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया है। इस वजह से यातायात बाधित है। पुलिस के द्वारा सड़क जाम हटाने का प्रयास किया जा रहा है।घटना के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया।
आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को उठाने से पुलिस को रोक दिया है। मृतका की पहचान मुन्नी देवी के रूप में हुई है। उसके पति दुर्गेश कुमार गंभीर रूप से घायल हैं तथा गोद का बच्चा भी घायल है। मृतक डोरीगंज थाना क्षेत्र के डुमरी अड्डा शनिचरा टोला के बताए जा रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सका है और शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका है। पुलिस सङक जाम हटवाने का प्रयास कर रही है।
यह भी पढ़ें:  बांका में 'नंगा नाच' पर मचा बवाल, भड़के BJP कार्यकर्ताओं ने किया Rahul Gandhi Protest, फूंका पुतला
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Honda Activa की धूम: जनवरी 2026 में होंडा की बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड!

Honda Activa: जनवरी 2026 में होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने भारतीय दोपहिया बाजार...

शिखर धवन की ग्रैंड वेडिंग: रोहित शर्मा और सुरेश रैना समेत इन दिग्गजों ने दी गब्बर को बधाई

Shikhar Dhawan: भारतीय क्रिकेट के 'गब्बर' के नाम से मशहूर शिखर धवन ने हाल...

स्मार्ट निवेश की कुंजी: अपने Portfolio Diversification से कैसे करें अधिकतम लाभ

Portfolio Diversification: आर्थिक दुनिया में जहाँ हर दिन नए झटके और अवसर आते रहते...

iQOO 15R: गेमिंग प्रेमियों के लिए आ रहा दमदार Smartphone Launch

Smartphone Launch: भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एक बार फिर हलचल तेज होने वाली है।...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें