back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

छपरा में मामी ने की मासूम की हत्या कर शव को घर में कार्टून के अंदर ढक कर छिपाया

spot_img
- Advertisement - Advertisement
छपरा, देशज न्यूज। जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र के दाउदपुर क्षेत्र निवासी अजय प्रसाद की पुत्री प्रतिमा देवी के ढाई वर्षीय पुत्र की हत्या उसी की मामी ने करके घर में छिपा दी, जिसे पुलिस ने शुक्रवार की सुबह बरामद किया। बालक गुरुवार की शाम 4:00 बजे से गायब था और परिवार के लोग उसे तलाश रहे थे। नहीं मिलने पर इसकी सूचना दाउदपुर थाने की पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने इसकी खोजबीन शुरू कर दी।
बच्चे के शव को उसके मामी के कमरे से बरामद किया गया। उसकी हत्या सिर पर धारदार हथियार से हमला कर किया गया है। पुलिस ने इस मामले में मासूम बच्चे की हत्या करने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी ने बताया कि उदय प्रसाद की पुत्री प्रतिमा की शादी 4 वर्ष पहले एकमा थाना क्षेत्र के माने गांव निवासी आनंद कुमार के साथ हुई थी। पहले से प्रतिमा को ढाई वर्ष का अंशु नामक पुत्र था और दोबारा उसे पुत्र हुआ है।
सिजेरियन ऑपरेशन होने के कारण वह छपरा के एक नर्सिंग होम में भर्ती है और वहां से आज ही छुट्टी होकर आने वाले थी। प्रतिमा ने अस्पताल में भर्ती रहने के कारण अपने बच्चे को अपनी मां और भौजाई के पास रख दी थी। इसी बीच प्रतिमा की भौजाई माला देवी ने अपने भगिना की हत्या कर दी वाह संजय शाह उर्फ पप्पू शाह की पत्नी है पुलिस ने बताया कि पहले भी वह अपने पति तथा ससुर पर जानलेवा हमला कर चुकी है।
माला देवी को मात्र एक पुत्री है और उसकी ननद को दो पुत्र होने पर उसको ईष्या होने लगी, जिसके कारण उसने अपने भगिना की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस के द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने तथा प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है।
यह भी पढ़ें:  बांका में 'नंगा नाच' पर मचा बवाल, भड़के BJP कार्यकर्ताओं ने किया Rahul Gandhi Protest, फूंका पुतला
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Salman Khan के पिता सलीम खान हॉस्पिटल में भर्ती, शाहरुख खान ने भी की मुलाकात

Salman Khan News: बॉलीवुड के 'भाईजान' सलमान खान के परिवार पर दुखों का पहाड़...

इस हफ्ते लॉन्च हुई Maruti Suzuki e-Vitara समेत ये शानदार कारें, देखें पूरी लिस्ट!

Maruti Suzuki e-Vitara: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इस हफ्ते धूम मचाने वाली नई कारों...

Xiaomi 17 Series: एक नया Smartphone Launch जो बदल देगा गेम!

Smartphone Launch: भारत समेत वैश्विक बाजार में स्मार्टफोन कंपनियों के बीच कड़ा मुकाबला चल...

साउथ एक्ट्रेसेज ने मचाया धमाल, बॉलीवुड की टॉप हीरोइनों को पछाड़कर बनीं नंबर वन!

South Actresses News: बॉलीवुड में अपनी चमक बिखेरने वाली हसीनाएं अब साउथ की पावरफुल...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें