back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

छपरा- मुजफ्फरपुर नेशनल हाईवे पर सड़क दुर्घटना,अनियंत्रित ट्रक ने बाइक युवक को रौंदा, मौत

spot_img
- Advertisement - Advertisement
छपरा, देशज न्यूज। जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र के सोनहो टाॅल प्लाजा के पास अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत शुक्रवार को हो गई। वह भेल्दी थाना क्षेत्र के खरीदाहां गांव निवासी रामजीवन शर्मा के 35 वर्षीय पुत्र वीरेंद्र शर्मा था।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक वीरेंद्र शर्मा सोनहो बाजार पर मीट खरीदने के लिए गया था और वहां से मीट खरीद कर अपने घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने उसे रौंद दिया, जिससे वीरेंद्र शर्मा तथा उसका एक दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई।
इस घटना में उसका एक साथी घायल है, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है । इस घटना के कारण परिजनों में मातम छा गया है और सभी का रो-रोकर हाल बेहाल है ।घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई है और शव को अपने कब्जे में ले लिया है तथा पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया चल रही है। समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सका है।
यह भी पढ़ें:  बांका में 'नंगा नाच' पर मचा बवाल, भड़के BJP कार्यकर्ताओं ने किया Rahul Gandhi Protest, फूंका पुतला
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Salman Khan के पिता सलीम खान हॉस्पिटल में भर्ती, शाहरुख खान ने भी की मुलाकात

Salman Khan News: बॉलीवुड के 'भाईजान' सलमान खान के परिवार पर दुखों का पहाड़...

इस हफ्ते लॉन्च हुई Maruti Suzuki e-Vitara समेत ये शानदार कारें, देखें पूरी लिस्ट!

Maruti Suzuki e-Vitara: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इस हफ्ते धूम मचाने वाली नई कारों...

Xiaomi 17 Series: एक नया Smartphone Launch जो बदल देगा गेम!

Smartphone Launch: भारत समेत वैश्विक बाजार में स्मार्टफोन कंपनियों के बीच कड़ा मुकाबला चल...

साउथ एक्ट्रेसेज ने मचाया धमाल, बॉलीवुड की टॉप हीरोइनों को पछाड़कर बनीं नंबर वन!

South Actresses News: बॉलीवुड में अपनी चमक बिखेरने वाली हसीनाएं अब साउथ की पावरफुल...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें