back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

छपरा चोरों को भगवान का भी भय नहीं, रामजानकी मंदिर से दो दर्जन अष्टधातु की मूर्तियों की चोरी

spot_img
- Advertisement - Advertisement
छपरा, देशज न्यूज। जिले के पानापुर थाना क्षेत्र के रामपुररुद्र गांव स्थित रामजानकी मंदिर का ताला तोड़ पीतल की लगभग दो दर्जन मूर्तियों की चोरी कर ली गयी। ग्रामीणों को इस चोरी का पता बुधवार की सुबह लगा, जब गांव की कुछ महिलाएं मंदिर में पूजा करने पहुंची। अज्ञात चोरो ने मंदिर के मुख्य द्वार के अलावे अंदर लगे ताले को तोड़कर हजारों रुपये मूल्य के मूर्तियों की चोरी कर ली है।
घनी आबादी के बीचो-बीच स्थित इस मंदिर में चोरी की घटना से हर कोई हतप्रभ है। चोरी की जानकारी होते ही मंदिर के व्यवस्थापक पूर्व मुखिया अजीत कुमार सिंह उर्फ शंभु सिंह सहित अन्य ग्रामीण पहुंचे। पूर्व मुखिया ने बताया कि चोरों ने छोटी बड़ी कुल 25 मूर्तियों की चोरी कर ली है, जिसमे कुछ मूर्तियां पचास वर्ष पुरानी थी।
सूचना पाकर स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची एवं घटना की जानकारी ली। चोरी की इस घटना से लोगो में चर्चा है कि चोरों में अब भगवान का भी भय नही है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और इस मामले में अब तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल सका है । चोरी गई मूर्तियों की वास्तविक कीमत का आकलन नहीं हो सका है। कुछ मूर्ति अष्ट धातु की बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें:  बांका में 'नंगा नाच' पर मचा बवाल, भड़के BJP कार्यकर्ताओं ने किया Rahul Gandhi Protest, फूंका पुतला
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Salman Khan के पिता सलीम खान हॉस्पिटल में भर्ती, शाहरुख खान ने भी की मुलाकात

Salman Khan News: बॉलीवुड के 'भाईजान' सलमान खान के परिवार पर दुखों का पहाड़...

इस हफ्ते लॉन्च हुई Maruti Suzuki e-Vitara समेत ये शानदार कारें, देखें पूरी लिस्ट!

Maruti Suzuki e-Vitara: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इस हफ्ते धूम मचाने वाली नई कारों...

Xiaomi 17 Series: एक नया Smartphone Launch जो बदल देगा गेम!

Smartphone Launch: भारत समेत वैश्विक बाजार में स्मार्टफोन कंपनियों के बीच कड़ा मुकाबला चल...

साउथ एक्ट्रेसेज ने मचाया धमाल, बॉलीवुड की टॉप हीरोइनों को पछाड़कर बनीं नंबर वन!

South Actresses News: बॉलीवुड में अपनी चमक बिखेरने वाली हसीनाएं अब साउथ की पावरफुल...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें