back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 17, 2026
spot_img

आशा नहीं मानेंगी बात

spot_img
- Advertisement -

कुशेश्वरस्थान, देशज टाइम्स ब्यूरो। आशा ने गुरूवार को पीएचसी सतीघाट पर बारह सूत्री मांगों को लेकर राज्यव्यापी हड़ताल के समर्थन में पूनम देवी व विभा देवी के संयुक्त नेतृत्व में बेमियादी धरना जारी रखते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरनार्थियों के मुख्य मांगों में आशा को सरकारी सेवक घोषित करने, सरकारी सेवक घोषित किए जाने तक दस हजार मासिक मानदेय देने, आशा को नर्सिंग ट्रेनिंग कॉलेज में पचास प्रतिशत सीट आरक्षित करने व प्रशिक्षण के बाद एएनएम के पद पर पदस्थापन करने सहित अन्य मांगें शामिल हैं। मांगों के समर्थन में आशा ने रोषपूर्ण नारे लगाए।

- Advertisement -

आशा नहीं मानेंगी बात

- Advertisement -

आशा ने पीएचसी में इमरजेंसी सेवा छोड़कर आउटडोर व सामान्य चिकित्सा कार्य को दिनभर ठप कर दिया। इससे क्षेत्र के लोगों को काफी असुविधा उठानी पड़ रही है। बंध्याकरण ऑपरेशन करवाने आई चौदह महिलाओं को आशा के विरोध का सामना करना पड़ा। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. वाणिष झा व एएसआई नरेश पासवान के समझाने पर आशा राजी हो गई और सभी महिलाओं का ऑपरेशन ससमय पूरा हो गया। पीएचसी पर मंजू देवी, रामदुलारी देवी, रंजू देवी, सुषमा कुमारी, गायत्री देवी, सुनैना देवी, ग्यानो देवी, मणि देवी सहित अनेक आशा धरना में शामिल थीं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सारा अली खान की केदारनाथ एंट्री पर बड़ा झटका, मंदिर समिति ने सुनाया चौंकाने वाला फरमान!

Sara Ali Khan News: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान का केदारनाथ धाम से गहरा...

POCO X8 Pro सीरीज: भारत में लॉन्च, जानें दमदार फीचर्स और कीमत!

POCO X8 Pro: भारतीय स्मार्टफोन बाजार में हमेशा से ही नए और दमदार विकल्पों...

MS Dhoni का बड़ा फैसला: क्या नंबर 7 को छोड़ देंगे ‘थाला’?

MS Dhoni: क्रिकेट की दुनिया में अगर किसी खिलाड़ी के नाम से जुड़ी हर...

शाहरुख खान फिर बनेंगे ‘रोमांस के बादशाह’, जानिए कब आएगी नई Romantic Film

Shah Rukh Khan News: बॉलीवुड के बेताज बादशाह शाहरुख खान एक बार फिर फैंस...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें