पटना, देशज टाइम्स संवाद। स्थानीय कारगिल चौक गांधी मैदान के पास भारतीय मित्र पार्टी की ओर से प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत गुरुवार से करते हुए अभियान छेड़ दिया गया है। हस्ताक्षर अभियान के अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनेश्वर महतो ने कहा कि शिक्षा हर व्यक्ति के लिए अत्यंत जरूरी है। शिक्षा के बिना हर मनुष्य अधूरा है। उन्होंने कहा के हर कोई अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने के लिए तत्पर रहते हैं। राज्य में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी इस कदर है कि मध्यवर्ग के लोग अपने बच्चो को बेहतर शिक्षा नहीं दिला पा रहे है।

इतना ही नहीं प्राइवेट स्कूलों में डोनेशन का खेल चलता है। गत 17 जून को कृष्ण मेमोरियल हॉल में हल्ला बोल प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। श्री महतो ने कहा कि जहां सरकारी अस्पतालों में सुविधा के नाम पर खानापूरी हो रही है वहीं प्राइवेट स्कूल वाले मनमानी तौर पर मोटी रकम वसूल रहे हैं। श्री महतो ने कहा कि यह हस्ताक्षर अभियान एक साल तक चलेगा। हमारे कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से मिलेंगे व हस्ताक्षर कराएंगे। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत कुमार, महिला सेल की अध्यक्ष वीणा देवी, प्रदेश सचिव बिहारी लाल, विमल कुमार यादव, मो. रिजवान, लव कुमार सिंह, रवि कुमार, गोपाल कुमार तिवारी, अमरजीत कुमार, रामअवतार यादव उपस्थित थे।




You must be logged in to post a comment.