मई,4,2024
spot_img

पत्रकारोंं से शुक्रवार को राहुल गांंधी ने कहा, चीन के आगे झुक गए प्रधानमंत्री, सौंप दी भारतीय जमीन

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को चीन के साथ सीमा विवाद के मुद्दे पर पत्रकार वार्ता कर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चीन से आगे झुक गये हैं और हिंदुस्तान की पवित्र जमीन चीन को सौंप दी। उन्होंने मोदी सरकार पर सेना को धोखा देने का भी आरोप लगाया।

 

यह भी पढ़ें:  Atul Kumar Anjan| CPI Leader अतुल कुमार अंजान का निधन | Left Politics Damage ....एक सलाम...अतुल अंजान के नाम...

पूर्वी लद्दाख की स्थिति पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के राज्यसभा में दिए बयान को लेकर राहुल गांधी ने सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने प्रधानमंत्री को डरपोक कहते हुए सवाल किया कि आखिर भारतीय जमीन चीन को क्यों दी? उऩ्होंने कहा कि पीएम मोदी और रक्षामंत्री को देशवासियों को यह बताना चाहिए। सरकार यह भी साफ करे कि सेना को कैलाश रेंज से पीछे हटने को क्यों कहा गया? आखिर देपसांग प्लेन्स से चीन वापस क्यों नहीं गया? उन्होंने कहा कि हमारी जमीन फिंगर-4 तक है, तो फिर किस हक से मोदी जी ने फिंगर-3 से फिंगर-4 की जमीन चीन को पकड़ा दी।पत्रकारोंं से शुक्रवार को राहुल गांंधी ने कहा, चीन के आगे झुक गए प्रधानमंत्री, सौंप दी भारतीय जमीन

 

यह भी पढ़ें:  Atul Kumar Anjan| CPI Leader अतुल कुमार अंजान का निधन | Left Politics Damage ....एक सलाम...अतुल अंजान के नाम...

कांग्रेस सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हिंदुस्तान की जमीन चीन को पकड़ाई है यह सच्चाई है। मोदी जी इसका जवाब दें। साथ ही उन्होंने सवाल किया कि भारतीय सीमा में चीन की घुसपैठ के बाद भी रक्षामंत्री ने एक भी शब्द क्यों नहीं बोला। उन्होंने पूछा कि आखिर क्या मजबूरी थी कि विपक्ष लगातार चीनी घुसपैठ पर आवाज उठाता रहा लेकिन सरकार लगातार चुप रही।

यह भी पढ़ें:  Atul Kumar Anjan| CPI Leader अतुल कुमार अंजान का निधन | Left Politics Damage ....एक सलाम...अतुल अंजान के नाम...

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें