

छपरा। सारण जिले के खैरा थाना क्षेत्र के मकसूदपुर गांव में मोटरसाइकिल के धक्के से एक वृद्ध की मौत शनिवार को हो गई। मृतक की पहचान महेंद्र राय के 70 वर्षीय पुत्र केदार प्रसाद के रूप में की गई है। सड़क पार करते समय मकसूदपुर में अनियंत्रित मोटरसाइकिल सवार ने वृद्ध को धक्का मार दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची खैरा थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। इस घटना के कारण मृत केदार प्रसाद के परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। इस मामले में केदार प्रसाद के पुत्र के बयान पर खैरा थाने में बाइक सवार के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
पुलिस ने मोटरसाइकिल जब्त कर ली है। बताया जाता है कि केदार प्रसाद अपने घर के पास सड़क पार कर रहे थे, इसी दौरान अनियंत्रित मोटरसाइकिल सवार ने उन्हें कुचल दिया। सङक दुर्घटना का कारण अनियंत्रित तथा लापरवाहीपूर्ण तरीके से मोटरसाइकिल चलाना बताया गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रहीहै।
- Advertisement -


