spot_img

सुशांत सिंह राजपूत मौत में बहन प्रियंका पर दर्ज मामला रद करने से मुंबई हाईकोर्ट का इनकार, हाईकोर्ट ने सुशांत की दूसरी बहन मीतू सिंह को बरी करने का आदेश

spot_img
- Advertisement -
मुंबई। बॉम्बे हाईकोर्ट ने सोमवार को सुशांत सिंह मौत मामले में उनकी बहन प्रियंका पर दर्ज मामला निरस्त करने से मना कर दिया। हाईकोर्ट ने कहा कि इस मामले की जांच में किसी भी तरह की अड़चन नहीं आनी चाहिए। हाईकोर्ट ने सुशांत की दूसरी बहन मीतू सिंह को मामले से बरी करने का आदेश दिया है।
बॉम्बे हाईकोर्ट में सोमवार न्यायाधीश एस.एस.शिंदे व एम.एस. कर्णिक की अदालत ने सुशांत मामले में उनकी प्रेमिका रिया चक्रवर्ती द्वारा 7 सितंबर, 2020 को बांद्रा पुलिस स्टेशन में प्रियंका सिंह के विरुद्ध दर्ज मामले को सही ठहराया है। रिया चक्रवर्ती ने बांद्रा पुलिस स्टेशन में उनकी दोनों बहनों ,प्रियंका व मीतू तथा दिल्ली के एक डॉक्टर के विरुद्ध बिना डॉक्टर की सलाह लिये सुशांत को दवा देने संबंधी मामला दर्ज करवाया था।
इसी मामले को खारिज किए जाने के प्रियंका सिंह ने बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इस मामले की सुनवाई 7 जनवरी को कोर्ट में हुई थी। उस समय दोनों पक्षों के वकीलों ने कोर्ट के समक्ष अपना पक्ष रखा था। सोमवार को हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानेशिंदे ने सत्यमेव जयते कह कर किया, जबकि प्रियंका के वकील ने कहा कि हाईकोर्ट के निर्णय को वे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Samsung WindFree AC: अब बिना झटके की हवा से होगी बिजली की भारी बचत!

गर्मियों का मौसम अपने पूरे शबाब पर है और ऐसे में हर कोई चिलचिलाती...

हनुमान जयंती 2026: मंगल गोचर 2026 के अद्भुत संयोग से चमकेगी इन राशियों की किस्मत

Mangal Gochar 2026: चैत्र पूर्णिमा का पावन दिवस, जब अंजनी पुत्र हनुमान ने धरती...

IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ को रौंदा, समीर रिजवी और स्टब्स का तूफान

Delhi Capitals: आईपीएल 2026 में रोमांच अपने चरम पर है और हर मैच के...

सरकार का नया आदेश: अब भारतीय बाजार में नहीं दिखेंगे चीनी CCTV Camera, जानें पूरा प्रभाव

CCTV Camera: भारत में सुरक्षा और निगरानी प्रणालियों में एक बड़ा बदलाव आ रहा...