back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 15, 2026
spot_img

नए कानून के बाद चीन में मची विवाहित जोड़ों में तलाक देने की होड़

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बीजिंग। चीन के नए तलाक कानून विवाहित जोड़ों के लिए मुसीबत का सबब बन गए हैं, जिसके कारण चीन में तलाक लेने के लिए होड़ लगी है। विवाहित जोड़ों को लगता है कि नया तलाक कानून बेहद जटिल और परेशान करने वाला है। चीनी मीडिया ने यह बात वकीलों के हवाले से कहा है। चीन की नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (एनपीसी) ने पिछले साल मई में नए सिविल कोड को मंजूरी दी थी। इसमें प्रावधान किया गया है कि कपल्स को तलाक लेने से पहले एक महीने के ‘कूलिंग ऑफ पीरियड’ पर साथ रहना होगा ताकि अगर थोड़ी भी संभावना हो तो कपल्स अपने बीच के तकरार को खत्म कर सकें।

- Advertisement -

कूलिंग ऑफ पीरियड के बाद अगर बात बनती है तो ठीक नहीं, तो वो फिर तलाक के लिए अप्लाई कर सकते हैं अपने-अपने रास्ते पर जा सकते हैं। देश के कानून में बदलाव चीनी कपल्स को भा नहीं रहा है, जिसका असर ये हो रहा है कि तलाक लेने की होड़ मची हुई है।बता दें जब नेशनल पीपुल्स कांग्रेस ने इस कानून को पास कराया था तब भी चीन में इसकी काफी आलोचना हुई थी।

- Advertisement -

हांगकांग के साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने सोमवार को बताया कि वकीलों से अऩुरोध किया गया है कि कपल्स के कूलिंग ऑफ पीरियड के बाद ही तलाक की अर्जी फाइल करें। नए कानून के बाद चीन के कुछ शहरों में वकीलों के परामर्श की डिमांड इतनी ज्यादा हो गई है कि ऑनलाइन कपल्स से पैसे वसूले जा रहे हैं। सिचुआन प्रांत में रहने वाले वकील झोंग वेन, जो तलाक दिलाने में माहिर हैं, कहते हैं कि उन्हें पहले से ही चिंतित कपल्स से कई फोन कॉल आ चुके हैं कि नया कानून उनके तलाक को जटिल बनाता है और अलग होने की उनकी स्वतंत्रता से समझौता करता है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सोनम कपूर न्यूज़: बेबी बंप फ्लॉन्ट कर अभिनेत्री ने पिंक साड़ी में ढाया कहर, तस्वीरें हुईं वायरल

सोनम कपूर न्यूज़: बेबी बंप फ्लॉन्ट कर अभिनेत्री ने पिंक साड़ी में ढाया कहर,...

Free Fire Max Redeem Codes: फ्री फायर मैक्स के लेटेस्ट कोड्स से पाएं मुफ्त रिवॉर्ड्स, यहां देखें

Free Fire Max Redeem Codes: मोबाइल गेमिंग की दुनिया में Garena Free Fire Max...

शाहिद कपूर डांस: इन 5 अंडररेटेड गानों में भी एक्टर ने दिखाया था अपना बेमिसाल जलवा!

Shahid Kapoor Dance: बॉलीवुड के सबसे ऊर्जावान और बेहतरीन डांसर्स में से एक शाहिद...

JioHotstar के नए प्लान्स: क्या बदलेगा आपके मनोरंजन का तरीका?

JioHotstar: भारत में ओटीटी स्ट्रीमिंग का चेहरा लगातार बदल रहा है, और अब JioHotstar...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें