spot_img

मुंबईः पुणे एक्सप्रेस वे पर भीषण दुर्घटना, आरोग्य अधिकारी सहित पत्नी, मां, बेटी व एक अन्य की मौत, पांच घायल

spot_img
- Advertisement -
मुंबई। सोमवार देर रात मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर कंटेनर का ब्रेक फेल होने से हुए भीषण दुर्घटना में नवी मुंबई मनपा आयोग्य अधिकारी और उसके परिवार के चार लोगों सहित पांच की मौत हो गई है। जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुणे से मुंबई की तरफ आते समय यह दुर्घटना हुई।
जानकारी के अनुसार मुंबई पुणे एक्सप्रेस वे पर हुए भीषण दुर्घटना में डॉ. वैभव वसंत झुंझारे (41), पत्नी वैशाली झुंझारे (38), मां उषा झुंझारे (63), पांच वर्षीय बेटी श्रिया झुंझारे के साथ मंजू प्रकाश नाहर (58) की मौत हो गई। जबकि अर्णब झुंझारे (11), स्वप्निल सोनाजी कांबले (30), प्रकाश हेमराज नाहर (65), किशन चौधरी, कालूराम जमनाजी जाट गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
सोमवार देर रात डेढ़ बजे के करीब मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर खालापुर टोल नाके के पास मुंबई की तरफ जा रहे तेज रफ्तार कंटेनर का ब्रेक अचानक फेल हो गया। जिसके कारण ड्राइवर का नियंत्रण खो देने से आगे जा रही चार गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में डॉ. वैभव झुंझारे व उनके परिवार के चार सदस्यों सहित पांच लोगों की मौत हो गई।
घटना की जानकारी होते ही खालापुर पुलिस और महामार्ग पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गए। घायलो में दो लोगों को पनवेल के अष्टविनायक अस्पताल और दो लोगो को वाशी मनपा अस्पताल में जबकि एक अन्य व्यक्ति को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Samsung WindFree AC: अब बिना झटके की हवा से होगी बिजली की भारी बचत!

गर्मियों का मौसम अपने पूरे शबाब पर है और ऐसे में हर कोई चिलचिलाती...

हनुमान जयंती 2026: मंगल गोचर 2026 के अद्भुत संयोग से चमकेगी इन राशियों की किस्मत

Mangal Gochar 2026: चैत्र पूर्णिमा का पावन दिवस, जब अंजनी पुत्र हनुमान ने धरती...

IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ को रौंदा, समीर रिजवी और स्टब्स का तूफान

Delhi Capitals: आईपीएल 2026 में रोमांच अपने चरम पर है और हर मैच के...

सरकार का नया आदेश: अब भारतीय बाजार में नहीं दिखेंगे चीनी CCTV Camera, जानें पूरा प्रभाव

CCTV Camera: भारत में सुरक्षा और निगरानी प्रणालियों में एक बड़ा बदलाव आ रहा...