मई,1,2024
spot_img

जाले में सड़क हादसा, बसंत मध्य विद्यालय की शिक्षिका समेत आधा दर्जन जख्मी, हालत गंभीर

spot_img
spot_img
spot_img

जाले। औराई-जाले पथ पर शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में शिक्षिका समेत आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। सभी को रेफरल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, औराई जाले पथ में बसंत मध्य विद्यालय की शिक्षिका पूजा कुमारी विद्यालय जाने के दौरान एक बाइक ने ठोकर मार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं, इसी पथ में खरका गांव के निकट महिसौथा गांव निवासी भोला यादव का पुत्र विनोद यादव को भी अनियंत्रित बाइक ने ठोकर मार घायल कर दिया।

इसी पथ में जाले सुभाष चौक निवासी लक्ष्मण राम को ऑटो ने ठोकर मार दिया। वहीं, जाले घोघराहा पथ में खेसर गांव के राजकुमार साह एवं बलदेव साह को अनियंत्रित ऑटो के जबरदस्त ठोकर से घायल हो गए। मौके से ऑटो लेकर चालक फरार हो गया। सभी घायलों की चिकित्सा स्थानीय रेफरल अस्पताल में डॉ विस्वास के यूनिट में किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Singhwara News| तीन दिनों से लापता Armaan की पोखरे से मिली Dead Body, नाना के यहां रहता था मासूम, Karauni से Maheshpatti तक कोहराम

यह भी पढ़िए
जाले में बच्चों के आपसी विवाद में महिला को पीट-पीटकर किया अधमरा,पहले से थी खुन्नस

जाले। थाना क्षेत्र के मुरैठा गांव में बच्चों के बीच हुई मारपीट और विवाद ने उग्र रूप ले लिया। विवाद इतना बए़ गया कि मौके पर उसे सुलझाने पहुंची एक बच्चे की मां को पुराने विवाद में पीट-पीटकर अधमरा कर दिया गया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Singhwara News| तीन दिनों से लापता Armaan की पोखरे से मिली Dead Body, नाना के यहां रहता था मासूम, Karauni से Maheshpatti तक कोहराम

जानकारी के अनुसार, विवाद को हिंसक रूप देते हुए बच्चे की मां की बुरी तरह पिटाई कर दी गई। जख्मी महिला राजू साह की पत्नी शुभकला देवी को स्थानीय लोगों ने जाले रेफरल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। पीड़िता शुभकला ने देशज टाइम्स को बताया कि इनके बच्चे व इनके गोतनी के बच्चे के बीच खेलने के दौरान झगड़ा हो गया। इसी झगड़ा को बहाना बनाकर सुनील साह व इनकी पत्नी रिंकी देवी उसे मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Sadar News| आग में लहका खरुआ और शीशो, लाखों की संपत्ति राख, मवेशी भी जिंदा मरी

 

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें