spot_img

बीडीओ राकेश ने कहा, दिव्यांग अब किसी के मोहताज नहीं

spot_img
- Advertisement -

बीडीओ राकेश ने कहा, दिव्यांग अब किसी के मोहताज नहीं

- Advertisement -

हायाघाट, देशज टाइम्स ब्यूरो। हायाघाट प्रखंड परिसर में शुक्रवार को बीडीओ राकेश कुमार के नेतृत्व में दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर का आयोजन किया गया। मौके पर बीडीओ श्री कुमार ने कहा कि आज के दौर में दिव्यांगता कोई अभिशाप नहीं है। हर क्षेत्र में ऐसे लोग तरक्की की मिसाल कायम कर रहे हैं। पहाड़ों पर चढ़ने से लेकर खेल के मैदानों तक इनकी उपस्थिति व विजेता बनने की चाहत आम लोगों के लिए प्रेरणास्त्रोत बनने का कार्य कर रहे हैं। मौके पर विभिन्न पंचायतों से विभिन्न प्रकार के दिव्यांगता प्रमाणीकरण को लेकर लाभार्थियों ने अपनी मौजूदगी में स्थानीय प्रशासन से प्रमाणीकरण के प्रमाण लिए। मौके पर शारीरिक, श्रवण, दृष्टि, मानसिक रूप से दिव्यांग लोगों की जांच कर उन्हें ऑन द स्पॉट ही प्रमाण पत्र सौंप दिया गया। इसमें कुल 48 दिव्यांगों का पंजीकरण किया गया जिसमें से अठारह को जांच के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया वहीं शेष बचे दिव्यांगों का मौके पर ही जांच कर प्रमाण पत्र सौंप दिए गए। इसमें शारीरिक चौतींस, श्रवण चार, दृष्टि के लिए छह, मानसिक चार यानी कुल 48 में से शारीरिक अठारह, श्रवण दो, दृष्टि चार, मानसिक शून्य वहीं 24 को प्रमाण पत्र सौंपे गए जबकि दस शारीरिक, दो श्रवण, दो दृष्टि, चार मानसिक दिव्यांगों यानी कुल अठारह को डीएमसीएच भेज दिया गया। मौके पर बीडीओ श्री कुमार ने बताया कि आगे भी ऐसे शिविरों के आयोजन के साथ दिव्यांगों की समस्याओं का निदान किया जाएगा।

- Advertisement -

बीडीओ राकेश ने कहा, दिव्यांग अब किसी के मोहताज नहीं

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भागलपुर: SSP की छात्रों को चेतावनी! साइबर ठगों से बचने के लिए ‘ये 5 बातें’ हमेशा याद रखें

Bhagalpur Cyber Crime: भागलपुर के जिला स्कूल में 'साइबर स्मार्ट ट्यूसडे' कार्यक्रम आयोजित हुआ। SSP प्रमोद कुमार यादव ने छात्रों को साइबर ठगी से बचने के महत्वपूर्ण तरीके बताए, जिसमें O#BhagalpurNews,#CyberCrime,#BiharPolice

भागलपुर में ‘दरवाजा’ बना खूनी जंग की वजह, एक ही परिवार के 6 लोग हुए लहूलुहान!

Bhagalpur Violence: भागलपुर के आलमगीरपुर गांव में दरवाजा लगाने को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक ही परिवार के 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।#BhagalpurViolence,#BiharNews,#FamilyDispute

Bihar Railway News कांवरियों के लिए बड़ी खबर! भागलपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन की सेवा दो दिन और बढ़ी

Bihar Railway News: कांवरियों के लिए बड़ी खबर! रेलवे ने भागलपुर-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की सेवा को दो अतिरिक्त दिनों तक बढ़ा दिया है, जिससे भीड़ से राहत मिलेगी.#BiharRailway,#ShravaniMela,#BhagalpurNews

दरभंगा की जीविका दीदियों ने कर दिखाया कमाल! 76 हजार तिरंगे बनाकर बढ़ा रहीं देश का मान

Darbhanga Har Ghar Tiranga: दरभंगा में 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत हजारों जीविका दीदियां 76,000 राष्ट्रीय ध्वज बना रही हैं। यह पहल उन्हें रोजगार और राष्ट्रसेवा का गौरवपूर्ण अवसर दे रही है#BiharNews,#DarbhangaHarGharTiranga,#JeevikaDidis