मई,2,2024
spot_img

कमतौल के दांत काटने वाला हमलावर-कामासुत सद्दाम बंधा जंजीर में

spot_img
spot_img
spot_img

कमतौल, देशज न्यूज। इन दिनों कमतौल के बहुआरा बुजुर्ग गांव में सद्दाम का आतंक इतना बढ़ गया कि आखिरकार उसे जंजीर में बांधना पड़ा। इतना ही नहीं, उसे जंजीर में बांधकर डीएमसीएच भी पहुंचा गया जहां उसका इलाज होगा। वैसे, दरभंगा डीएमसीएच का वह विभाग जहां सद्दाम को भर्ती कराया जा रहा है उसमें चिकित्सक कितने हैं, वहां की व्यवस्था कैसी है यह सवालों के घेरे में है। फिलहाल, बहुआरा बुजुर्ग गांव के मो. फारूक के पुत्र सद्दाम को पकड़कर वहां लाया गया है।

सद्दाम के हरकत अचानक से बदल गए हैं। परिजनों और ग्रामीणों के मुताबिक, वह दो-तीन दिनों से मानसिक रूप से इतना विक्षिप्त है, उसने कई लोगों के दांत काट लिए हैं। उनपर हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया है। सद्दाम का उपद्रव इतना बढ़ गया कि ग्रामीणों के सहयोग से उसे जंजीर से बांधकर किसी तरह उसे इलाज के लिए डीएमसीएच लाया गया।

युवक के पिता फारूक का कहना है, उनका  बेटा सद्दाम बड़ा कामासुत था। डेढ़ वर्ष पूर्व उसकी शादी करवाये थे। उसका एक बच्चा भी है। सब कुछ ठीक ठाक था। बीते शुक्रवार से इसके स्वभाव में एकाएक परिवर्तन हो गया है। वह लोगों के साथ दुर्व्यवहार करने लगा। साथ ही मारने को दौड़ता है। दांत काट लेता है। कई लोगों को जख्मी भी कर दिया है।कमतौल के दांत काटने वाला हमलावर-कामासुत सद्दाम बंधा जंजीर में

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Singhwara News| तीन दिनों से लापता Armaan की पोखरे से मिली Dead Body, नाना के यहां रहता था मासूम, Karauni से Maheshpatti तक कोहराम

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें