back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

छपरा: बेटी की हत्या करने वाले पिता ने हाजत में फांसी लगाकर की खुदकुशी, ग्रामीणों ने थाने का किया घेराव, छपरा-हाजीपुर नेशनल हाईवे को किया जाम

spot_img
- Advertisement - Advertisement
छपरा। जिले के अवतार नगर थाने की हाजत में बंद बेटी के हत्यारे पिता ने मंगलवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद आक्रोशित स्थानीय ग्रामीण काफी संख्या में थाने का घेराव कर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस अधीक्षक समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और ग्रामीणों को शांत कराने का प्रयास रहे हैं।
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि मौजमपुर गांव निवासी शैलेश पांडे (35) ने अपनी चार वर्षीय बच्ची की हत्या कर दी थी। इस मामले में अवतार नगर थाने की पुलिस ने मंगलवार करीब 3 बजे शैलेश पांडेय को गिरफ्तार कर लिया और थाने लाकर हाजत में बंद कर दिया। उसके पास ओढ़ने के लिए कंबल था। उसने रात में कंबल से हाजत में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने कहा कि हाजत में फांसी लगाकर बंद कैदी ने कैसे जान दी है? इसकी बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। घटना के जो भी दोषी होंगे उनपर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उधर, हाजत में मौत की घटना से आक्रोशित काफी संख्या में ग्रामीण थाना पहुंचकर हंगामा कर रहे हैं, जिन्हें मौके पर मौजूद पुलिस-प्रशासन द्वारा आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने की कोशिश कर रही है, पर वे सब मामने को तैयार नहीं है बल्कि ग्रामीणों ने छपरा-हाजीपुर नेशनल हाईवे को भी जाम कर दिया है। स्थानीय पंचायत के मुखिया टुनटुन सिंह वहां पहुंचे हैं।
यह भी पढ़ें:  बांका में 'नंगा नाच' पर मचा बवाल, भड़के BJP कार्यकर्ताओं ने किया Rahul Gandhi Protest, फूंका पुतला
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Holashtak 2026: 24 फरवरी से शुरू होगा यह काल, जानें क्यों वर्जित हैं शुभ कार्य

Holashtak 2026: सनातन धर्म में हर तिथि और पर्व का अपना विशेष महत्व है,...

आने वाली हैं 7 नई Subcompact SUVs: जानें कौन से मॉडल होंगे अपडेट और लॉन्च

Subcompact SUVs: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इन दिनों **Subcompact SUVs** सेगमेंट की धूम मची...

Weekly Love Horoscope: 22 से 28 फरवरी 2026 तक का आपका प्रेम राशिफल

ब्रह्मांड की अनमोल ऊर्जाओं के स्पंदन से निर्मित यह सप्ताह आपके प्रेम जीवन में...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें