back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 24, 2026
spot_img

दरभंगा के विकास के लिए फाइव एस पर काम कर रहे एसपी

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा के विकास के लिए फाइव एस पर काम कर रहे एसपी दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। दरभंगा के विकास के लिए फाइव एस की नीति पर कार्य करने की जरूरत है। इसके तहत स्वास्थ्य, स्वच्छता, शिक्षा, संस्कृति व संपर्क है। यह बात लनामिविवि के पूर्व वीसी सह भाजपा नेता डॉ.एस पी सिंह ने शनिवार को बेंता स्थित अपने आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में कहीं। कहा कि  शिक्षा ऐसी होनी चाहिए कि बच्चों को रोजगार के लिए पलायन न करना पड़े। शहर का संपर्क चारों तरफ से हरेक यातायात से होना चाहिए।  मिथिला के विकास के लिए केंद्र में पीएम नरेंद्र मोदी व राज्य के सीएम नीतीश कुमार संकल्पित हैं। कहा कि सरकारी कार्य क्षेत्र से रिटायर्ड करने के बाद मन में समाज सेवा की भावना लिए हुए पचीस सितंबर को दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस पर भाजपा की सदस्यता ली। इसके बाद अपने कर्म क्षेत्र दरभंगा पहुंचा। आज के युवाओं से जुड़कर उनकी समस्याओं को दूर करने के लिए मैंने कार्य शुरु किए। अक्सर सुनने में मिलता है कि आज के युवा पाश्चात्य सभ्यता के ओर आकर्षित हैं, लेकिन इस बार दुर्गापूजा में 143 पूजा पंडालों में जाकर देखा तो लगा कि वहां युवाओं की समर्पित टोली आज भी हमारे युवा आध्यात्म की ओर अग्रसर है।

- Advertisement -

दरभंगा के विकास के लिए फाइव एस पर काम कर रहे एसपी

- Advertisement -

उन्होंने नमामि जनपद कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि चौबीस दिसंबर को तारडीह के महिया गांव में दलित व महादलित टोले पर सफाई अभियान, निःशुल्क चिकित्सा शिविर, निःशुल्क दवा वितरण, असहाय वृद्ध के लिए ठंड से बचाव की व्यवस्था के साथ ही फलदार पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण की जानकारी दी जाएगी। कहा कि  आगामी नव वर्ष के प्रथम सप्ताह में तारडीह प्रखंड स्थित लगमा संस्कृत महाविद्यालय में संस्कृत, संस्कृति व पर्यावरण की अनिवार्यता विषय पर अंतरराष्ट्रीय विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इसमें दरभंगा स्थित लनामिविवि व संस्कृत विवि के कुलपति के अलावे देश-विदेश के अनेकों विद्वान शामिल होंगे। मौके पर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष डॉ.निर्भय शंकर भारद्वाज, पूर्व रजिस्टार विजय कुमार सिंह, श्रवण केडिया, राज कुमार चौधरी समेत अन्य मौजूद थे।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Jio Prepaid Plan: जियो का ₹189 का यह प्रीपेड प्लान बन रहा है ‘पैसे वसूल’ विकल्प, जानिए क्यों!

Jio Prepaid Plan: भारतीय टेलीकॉम बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच, रिलायंस जियो ने...

Bhojpur Firing: भोजपुर रजिस्ट्री ऑफिस में खूनी खेल, जमीन विवाद में दिनदहाड़े चलीं गोलियां, 6 घायल

Bhojpur Firing: कानून व्यवस्था को चुनौती देती अपराधी बेख़ौफ़, दिनदहाड़े खुलेआम गोलियां बरसाना अब...

Bhagalpur Crime News: बेखौफ हुए अपराधी! CSP संचालक को सीने में मारी गोली, हालत नाजुक, पटना रेफर

Bhagalpur Crime News: भागलपुर की धरती एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल...

दमदार Tata Sierra का ARAI माइलेज हुआ रिवील, जानें कितनी होगी जेब पर असर

Tata Sierra: भारत के ऑटोमोबाइल बाजार में कुछ वाहन ऐसे होते हैं जिनकी वापसी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें